Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Good News! अहमदाबाद का फ्लावर शो की बढ़ायी गयी तारीख, जानिए कब तक?

Good News! अहमदाबाद का फ्लावर शो की बढ़ायी गयी तारीख, जानिए कब तक?

अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहा वार्षिक फ्लावर शो 2025 पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में दर्शक इस फ्लावर शो में पहुंच रहे हैं। साल में बस एक ही बार होने वाले इस फ्लावर शो का आयोजन अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की ओर से किया जा रहा है।

शुरुआत में इस फ्लावर शो का आखिरी दिन 24 जनवरी था,लेकिन इसकी लोकप्रियता व दर्शकों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे 2 दिनों के लिए और खुला रहने का फैसला लिया गया है। इस बात की घोषणा हाल ही में AMC की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने की।

ahmedabad flower show extended date

कब तक खुला है अहमदाबाद फ्लावर शो?

AMC का फ्लावर शो, जिसका 3 जनवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उद्घाटन किया था, को अब अतिरिक्त 2 दिन खुला रखने का फैसला लिया गया है। यानी 24 जनवरी के बजाए अब फ्लावर शो 26 जनवरी तक खुला रहेगा। मीडिया रिपोर्ट में AMC के हवाले से बताया गया है कि दर्शकों की मांग को ध्यान में रखते हुए 25 और 26 जनवरी को इस फ्लावर शो को खुला रखा जाएगा।

इसके साथ ही AMC ने बताया कि 23 से 26 जनवरी तक इस फ्लावर शो को सुबह 8 से रात को 10 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुला रखा जाएगा। वहीं स्पेशल स्लॉट लेकर यहां आने वाले दर्शक सुबह 8 से 9 बजे तक और रात को 10 से 11 बजे तक प्रवेश करने की अनुमति होगी।

बता दें, इस साल एक बार फिर से अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। पिछले साल जहां विश्व की सबसे लंबी फूलों की दीवार बनाकर इस फ्लावर शो ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। वहीं इस साल विश्व का सबसे बड़ा गुलदस्ता बनाकर अहमदाबाद फ्लावर शो ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया।

glow garden ahmedabad

कर सकते हैं प्री-वेडिंग और फोटो शूट

अगर आप अहमदाबाद फ्लावर शो में अपनी शादी का प्री-वेडिंग फोटोशूट करवाना चाहते हैं, तो अभी भी समय है। 26 जनवरी से पहले स्पेशल स्लॉट बुक करके आप वह भी कर सकते हैं। प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए ₹25,000 का शुल्क देकर आप इसकी बुकिंग कर सकते हैं। अगर आप क्रिएटिव फोटोशूट जैसे वेबसीरिज की शुटिंग या विज्ञापन फिल्मों की शूटिंग आदि करना चाहते हैं तो उसके लिए ₹1 लाख का शुल्क जमा करना होगा।

इसमें 25 लोगों के यूनिट के साथ शुटिंग की जा सकेगी। हालांकि स्पेशल शूटिंग स्लॉट में शूटिंग के लिए अभी तक कोई बुकिंग नहीं आयी है, इसका मतलब है कि इस बैकग्राउंड का अभी तक उपयोग नहीं किया गया है। अगर आप चाहे तो फ्लावर शो के खत्म होने से पहले जल्दी से बुकिंग कर अपनी फोटोशूट को पूरा कर लें।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+