Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »खरीदना चाहते हैं अहमदाबाद फ्लावर शो में प्रदर्शित पौधे? यहां जानिए कैसे खरीद सकेंगे!

खरीदना चाहते हैं अहमदाबाद फ्लावर शो में प्रदर्शित पौधे? यहां जानिए कैसे खरीद सकेंगे!

3 से 26 जनवरी तक चले अहमदाबाद फ्लावर शो 2025 में लाखों पौधों और उन पर खिली रंग-बिरंगी फूलों को देखकर एक बार के लिए हर किसी का मन जरूर ललच गया होगा। किसी के मन में इन फूलों को पाने की इच्छा आयी होगी जो किसी ने पौधों को गमला समेत उठाकर घर ले जाने के बारे में जरूर सोचा होगा।

अगर आप भी ऐसे लोगों में ही शामिल हैं, जो इन पौधों को हमेशा के लिए अपने घरों में सजाकर रखना चाहते हैं तो ऐसा भी संभव है। अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो के सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने के बाद अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने लगभग 3 लाख पौधों को बिक्री के लिए रखा है।

ahmedabad flower show

कहां से खरीद सकेंगे पौधे?

अहमदाबाद इंटरनेशनल फ्लावर शो के संपन्न होने के बाद AMC ने लगभग 3 लाख पौधें, जो इस फ्लावर शो में प्रदर्शित किये गये थे, उन्हें अहमदाबाद की 5 अलग-अलग नर्सरी में बिक्री के लिए रखा है। बता दें, फ्लावर शो के दौरान सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि कई तरह की विदेशीं फूलों की प्रजातियों को भी प्रदर्शित किया गया है। उसी समय काफी लोगों ने इन फूलों के पौधों को खरीदने की इच्छा भी जतायी थी। अहमदाबाद की जिन 5 नर्सरी में इन पौधों को बिक्री के लिए रखा गया है, उनमें शामिल है -

  • रसला नर्सरी
  • निकोल नर्सरी
  • सौरभ नर्सरी
  • विश्वकर्मा नर्सरी
  • साइंस सिटी नर्सरी

कौन-कौन से फूलों के पौधे होंगे बिक्री?

  • गजनिया
  • डायनथस
  • सेलोसिया
  • विनका
  • कैलेंडुला
  • ऑर्नामेंटर काले
  • बेजोनिया
  • हाईपोएस्ट्स
  • सिल्वर डस्ट
  • पिटूनिया
  • बफ्फोबिया
  • कोल्यूस
  • सेवंती
  • सलविया
  • एस्टर
  • 6 इंच लंबा ऑर्नामेंटर काले
  • पॉट पैंसी
  • 8 इंच का पॉट पैंसी

इसके अलावा कम से कम 9 प्रकार के विभिन्न सजावटी पौधे

कितनी होगी कीमत?

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद फ्लावर शो के जिन पौधों को विभिन्न नर्सरी में बिक्री के लिए रखा गया है, उन्हें काफी किफायती कीमतों पर रखा गया है। ताकी ये पौधे आम लोगों की पहुंच में बने रहे। छोटे आकार के पौधों की कीमत ₹10 से लेकर ₹235 के बीच है। कुछ प्रजातियों की 1 और कुछ की 1000 पौधे तक इन नर्सरी में बिक्री के लिए रखी गयी है।

इसके अलावा आप चाहे तो इन पौधों के बारे में AMC के आधिकारिक वेबसाइट www.ahmedabadcity.gov.in पर जाकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पौधों को खरीदने से लिए सीधे फोन पर या खुद जाकर भी संपर्क किया जा सकता है। मगर ध्यान दें, इन पौधों को आप 31 जनवरी तक ही खरीद सकते हैं। सुबह 9 से दोपहर 1 और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक इन पौधों को ऑनलाइन या नर्सरी से खरीद सकते हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+