Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के कई प्रमुख व्यस्त रास्तों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, जानिए कौन-कौन से?

अहमदाबाद के कई प्रमुख व्यस्त रास्तों पर बनेगा फुट ओवरब्रिज, जानिए कौन-कौन से?

देश के दूसरे बड़े शहरों की तरह ही अहमदाबाद भी ट्रैफिक के बढ़ते घनत्व जैसी परेशानियों से जुझ रहा है। अहमदाबाद में ट्रैफिक को नियंत्रित करने के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करने की पूरी कोशिशें की जा रही है। इसी क्रम में पूरे अहमदाबाद शहर के विभिन्न जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है...

ताकि सड़क पार करते समय न तो पैदल चल रहे लोग हादसों का शिकार हो और न ही सड़क पार करते पैदल चलने वाले लोगों की वजह से ट्रैफिक के बहाव या गति में कमी या जाम जैसी परिस्थिति पैदा हो। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट में शहर के कई प्रमुख व्यस्त रास्तों पर फुट ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की गयी है।

ahmedabad foot overbridge

इस बारे में Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न जगहों पर कई फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए AMC की बजट में लगभग ₹10 करोड़ को मंजूरी दी गयी है। बजट में बताया गया है कि अहमदाबाद गुजरात का एक प्रमुख शहर है जो इस राज्य की आर्थिक उन्नति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

अहमदाबाद शहर का विकास करने के साथ-साथ शहरीकरण के साथ आने वाली समस्याओं को दूर करना भी बेहद जरूरी होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ही इस साल के बजट में अहमदाबाद की विभिन्न व्यस्त इलाकों में फुट ओवरब्रिज बनाने के लिए ₹10 करोड़ की मंजूरी दी गयी है।

कौन सी जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव?

  • एयरपोर्ट रोड
  • वस्त्रपुर लेक
  • प्रहलादनगर रोड
  • 132 फीट रिंग रोड
  • आश्रम रोड
  • सी.जी. रोड

इसके अलावा जिन रास्तों पर भी फुट ओवरब्रिज बनाने की जरूरत महसूस होगी, पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिन जगहों पर फुट ओवरब्रिज बनाना जरूरी होगा, वहीं फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

बता दें, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए AMC ने ₹15,502 करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया है। बजट स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन देवांग दानी ने यह बजट पेश किया। इस साल के बजट में ₹418 करोड़ 7 प्रमुख सड़कों के पहले चरण के निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। वहीं ₹10 करोड़ जीवराजपार्क क्रॉसिंग, मानसी क्रॉसिंग, श्यामल क्रॉसिंग, विशाल वसला क्रॉसिंग, नरोल सर्किल, सोनी नी चाल सर्किल, नरोदा-मुथ्या सर्किल आदि के फ्री बाएं मोड़ और शाहीबाग से दधिची ब्रिज आदि के लिए प्रस्तावित किया गया है।

₹25 करोड़ इसानपुर लेक, लंभा लेक, वाडु लेक, चेनपुर लेक, महालक्ष्मी लेक और बापूनगर लेक के इंटरलॉकिंग के लिए प्रस्तावित किया गया है। ₹25 करोड़ की लागत से अहमदाबाद के पूर्व में हाट बनाया जाएगा। लोटस गार्डन को विकसित करने के लिए ₹20 करोड़ और अन्य गार्डन की मरम्मत के लिए ₹20 करोड़ खर्च किये जाएंगे।

More News

Read more about: ahmedabad bridge traffic
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+