Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो का सचिवालय तक विस्तार का ट्रायल रन शुरू, कब से शुरू होगी यात्री सेवाएं?

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो का सचिवालय तक विस्तार का ट्रायल रन शुरू, कब से शुरू होगी यात्री सेवाएं?

गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो विस्तार का सचिवालय तक ट्रायल रन शुरू कर दिया है। यह इस रूट पर चलने वाली मेट्रो का दूसरा चरण है, जो अमदावादियों को गांधीनगर में सचिवालय तक सीधे पहुंचने में मदद करेगा। अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2 में दो मेट्रो लाइन होने वाले हैं, जिसमें से एक मेट्रो लाइन पर ट्रायल रन को शुरू किया गया है।

अब तक अहमदाबाद से गांधीनगर में स्थित सचिवालय तक आने-जाने के लिए यात्रियों को सेक्टर 1 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर बस, टैक्सी या परिवहन के किसी और माध्यम से जाना पड़ता था। लेकिन इस मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाओं के शुरू होने के बाद अमदावादियों के लिए सचिवालय तक आना-जाना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा।

ahmedabad metro trial run

इस बारे में Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद मेट्रो का फेज 2 जो अहमदाबाद को गांधीनगर से जोड़ता है, में दो मेट्रो लाइन हैं। इनमें से एक मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक और दूसरा GNLU से GIFT सिटी को जोड़ता है। मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर मेट्रो कॉरिडोर पर 21 स्टेशन हैं, जिसमें से 7 स्टेशनों पर मेट्रो का संचालन वर्तमान में किया जाता है।

मेट्रो मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर के सेक्टर 1 मेट्रो स्टेशन के बीच चलती है। सचिवालय में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों से लेकर काम के सिलसिले में यहां आने वाले आम लोगों को भी अब तक सेक्टर 1 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर यहां से किसी और माध्यम से सचिवालय तक जाना पड़ता था।

लेकिन जल्द ही इन यात्रियों की यह परेशानी खत्म हो जाएगी। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम से सचिवालय के बीच मेट्रो रेल के संचालन का ट्रायल रन शुरू हो चुका है। ऐसे में आपके मन में जरूर सवाल उठ रहा होगा कि कब तक इस मेट्रो लाइन पर यात्री सेवाएं शुरू होंगी और कौन-कौन से स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन शुरू होगा?

चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं -

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो कॉरिडोर, जिसे यलो लाइन मेट्रो भी कहा जाता है, में सचिवालय तक मेट्रो का ट्रायल रन पूरा होने और सभी सुरक्षा जांच पूरे होने में करीब 3 महीने का समय लग सकता है।

संभावना जतायी जा रही है कि अहमदाबाद के यलो लाइन मेट्रो के 7 नए मेट्रो स्टेशनों (सचिवालय तक) तक मेट्रो सेवाएं इस साल के मध्य (जून-जुलाई) तक शुरू हो सकती है। गांधीनगर सेक्टर 1 से सचिवालय मेट्रो स्टेशनों के बीच जिन 7 नए स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी, उनमें शामिल हैं -

  • कोटेश्वर रोड
  • विश्वकर्मा कॉलेज
  • तपोवन सर्किल
  • नर्मदा कैनल
  • कोबा सर्किल
  • सेक्टर 10-ए
  • सचिवालय
FAQs
अहमदाबादा मेट्रो के कितने फेज बनेंगे?

अभी तक अहमदाबाद मेट्रो के 2 फेज बनाने की योजना है, जिसके एक फेज में मोटेरा स्टेडियम से महात्मा मंदिर तक और दूसरा फेज GNLU से GIFT सिटी तक होगा। इसमें से मोटेरा स्टेडियम से गांधीनगर सेक्टर 1 के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू हो चुकी हैं।

अहमदाबाद मेट्रो गांधीनगर में सचिवालय तक कब से शुरू होगी?

अहमदाबाद मेट्रो का सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक अभी ट्रायल रन किया जा रहा है। संभावना है कि अगले 3 महीने यानी इस साल के मध्य तक सचिवालय मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो कॉरिडोर पर कितने नए स्टेशनों पर मेट्रो शुरू होगी?

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो कॉरिडोर, जिसे अहमदाबाद मेट्रो का यलो लाइन भी कहा जाता है, के 7 नए मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही अहमदाबाद मेट्रो गांधीनगर में सचिवालय तक मेट्रो सेवाएं मिलेंगी।

NativePlanet Travel

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+