Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल सेवा को GMRC करेगी बंद, कब? क्या है इसकी वजह?

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल सेवा को GMRC करेगी बंद, कब? क्या है इसकी वजह?

अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद रोज कामकाज के सिलसिले में दोनों शहरों के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को बहुत सुविधा हो रही थी। लेकिन अब इस सुविधा पर लगने वाला है एक छोटा सा ब्रेक। गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो सेवा को कुछ समय के लिए बंद करने का फैसला लिया है। पर अचानक क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

क्या लंबे समय तक के बंद रहेगी अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो सेवा? कब से कब तक अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो सेवाओं को बंद रखने का निर्णय GMRC ने लिया है?

ahmedabad metro

अहमदाबाद से गांधीनगर (गिफ्ट सिटी/सेक्टर 1) के बीच मेट्रो ट्रेन सेवाएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात को 8.14 बजे तक उपलब्ध रहती है। लेकिन GMRC ने इस मेट्रो सेवा को कुछ समय के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में GMRC के हवाले से इस बात की पुष्टि भी की गयी है। लेकिन चिंता मत किजीए।

अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो ट्रेन सेवाओं को सिर्फ 19 अप्रैल को कुछ घंटों के लिए ही बंद रखने का फैसला लिया गया है, न कि लंबे समय तक। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार कल (19 अप्रैल) को सुबह 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक मेट्रो रेल सेवाएं मोटेरा स्टेडियम से सेक्टर 1 - गिफ्ट सिटी तक बंद रहेंगी।

बताया जाता है कि कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) कल मोटेरा स्टेडियम से सचिवालय - गिफ्ट सिटी का जायजा लेंगे। इसलिए सेक्टर 1-गिफ्ट सिटी से मोटेरा स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाओं को सुबह 8 से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस समय के बाद अहमदाबाद से गांधीनगर के बीच मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से ही उपलब्ध रहेंगी।

बता दें, 19 अप्रैल को सेक्टर 1 से मोटेरा स्टेडियम के लिए पहली मेट्रो दोपहर 12.58 बजे खुलेगी और मोटेरा स्टेडियम से सेक्टर 1 के लिए पहली मेट्रो दोपहर 1.12 बजे से शुरू होगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि CMRS के दौरे का कोई भी असर अहमदाबाद के अंदर मेट्रो सेवाओं पर नहीं पड़ेगा। अहमदाबाद के अंदर, वस्त्रल गाम से थलतेज गाम और APMC से मोटेरा स्टेडियम तक मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से ही उपलब्ध रहेगी।

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+