Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद-गांधीनगर रूट पर 7 और मेट्रो स्टेशनों के बीच जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, जानिए कौन-कौन?

अहमदाबाद-गांधीनगर रूट पर 7 और मेट्रो स्टेशनों के बीच जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, जानिए कौन-कौन?

पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से गांधीनगर रूट पर मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई थी। अब गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) ने इस रूट पर कुछ और स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की योजना बनायी है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को ध्यान में रखते हुए GMRC ने अहमदाबाद-गांधीनगर रूट पर 7 और मेट्रो स्टेशनों के बीच अगले 3 महीने के दौरान मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की योजना बनायी है।

ahmedabad metro

बता दें, GMRC की यलो लाइन अहमदाबाद-गांधीनगर रूट पर संचालित होती है, जिसमें कुल स्टेशनों की संख्या 21 है। इनमें से 7 मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्री सेवाओं का संचालन वर्तमान में किया जाता है। Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अब अगले 3 महीने के दौरान मेट्रो प्रबंधन 7 और मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्री सेवाओं को शुरू करने की योजना बना रही है।

बाकी बचे 7 मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्री सेवाओं को इस साल (2025) के अंत तक शुरू कर दिया जा सकता है। इसी सप्ताह राज्य के मंत्री रुशिकेश पटेल ने विधानसभा में घोषणा की थी कि मेट्रो परियोजना का फेज 2 इस साल जून तक पूरा कर लिया जा सकता है।

Take a Poll

संभावना जतायी जा रही है कि अगर GMRC मेट्रो सेवाओं को 7 से बढ़ाकर 14 स्टेशनों के बीच करेगी तो निश्चित रूप से इससे यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में हर मेट्रो ट्रिप में करीब 150 यात्री बैठ सकते हैं, लेकिन खड़े होने वाले यात्रियों की संख्या को मिलाकर कुल यात्रियों की संख्या लगभग 800 पर पहुंच जाती है। हाल के आंकड़ों पर अगर ध्यान दिया जाए तो करीब 2200 से 2500 यात्री प्रतिदिन अहमदाबाद-गांधीनगर रूट पर मेट्रो सेवाओं का लाभ उठाते हैं।

ahmedabad-gandhinagar metro

GMRC जिन 7 मेट्रो स्टेशनों के बीच यात्री सेवाओं को शुरू करने की योजना बना रहा है, उनमें शामिल है -

  • कोटेश्वर रोड
  • विश्वकर्मा कॉलेज
  • तपोवन सर्किल
  • नर्मदा कैनल
  • कोबा सर्किल
  • सेक्टर 10-ए
  • सचिवालय

बताया जाता है कि महात्मा मंदिर स्टेशन तक मेट्रो सेवाएं इस साल के अंत तक शुरू हो सकती हैं। अहमदाबाद-गांधीनगर कॉरिडोर पर लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं, इससे संभावना जतायी जा रही है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।

More News

    Read more about: ahmedabad gandhinagar metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+