Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद है 8 महानगरों में सबसे गर्म, क्या बारिश से मिलेगी ठंडक? कैसा रहेगा अगले 1 सप्ताह तक मौसम?

अहमदाबाद है 8 महानगरों में सबसे गर्म, क्या बारिश से मिलेगी ठंडक? कैसा रहेगा अगले 1 सप्ताह तक मौसम?

मंगलवार को भी अहमदाबाद में सूर्य देव का प्रकोप जारी रहा और तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही बना रहा। इस वजह से अहमदाबाद न सिर्फ गुजरात में बल्कि देश के 8 प्रमुख महानगरों में सबसे अधिक गर्म शहर रहा। 25 मार्च (मंगलवार) को अहमदाबाद का तापमान लगभग 41.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे गर्म शहरों से भी अधिक दर्ज हुआ।

क्या अगले कुछ दिनों में मौसम में किसी तरह के परिवर्तन की कोई संभावना है? क्या अगले 1 सप्ताह में बारिश की फुहार अमदावादियों को गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकेंगी?

gujarat summer

आइए जान लेते हैं मौसम विभाग का क्या पूर्वानुमान रहा -

सबसे गर्म महानगर है अहमदाबाद

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद का तापमान फिलहाल देश के 8 प्रमुख महानगरों में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। सिर्फ देश के महानगरों में ही नहीं बल्कि मंगलवार को अहमदाबाद गुजरात का सबसे गर्म शहर भी रहा है।

देश के दूसरे शहरों के तापमान की तुलना अहमदाबाद से करने पर एक बड़ा अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिससे यह समझ में आ रहा है कि गुजरात इस समय तेज गर्मी को झेल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक गुजरात को इस तीव्र गर्मी से राहत मिलने के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

महानगर व शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
अहमदाबाद 41.5
नई दिल्ली 36
पुणे 36
कोलकाता 33
बेंगलुरु 33
हैदराबाद 33
चेन्नई 32
भोपाल 35
जयपुर 37
नागपुर 38

Ahmedabad mirror की मीडिया रिपोर्ट में मौसम विभाग के हवाले से बताया जाता है कि अहमदाबाद का तापमान सामान्य से करीब 2.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। रात को भी राहत नहीं मिलने की वजह से शहर के लोगों को मार्च के अंत से ही उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि बुधवार को अहमदाबाद का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जाने की संभावना है। यह परिस्थिति पिछले लंबे समय से गुजरात के सुखे मौसम की वजह से पैदा हो रही है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आसमान के साफ बने रहने और तेज धूप की वजह से ही तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

ahmedabad hot weather

गुजरात है देश का सबसे गर्म राज्य

वहीं बात अगर पूरे गुजरात की करें, तो इस समय गुजरात देश का सबसे गर्म राज्य बना हुआ है। गुजरात के अधिकांश शहरों का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर ही दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजकोट, वल्लभ विद्यानगर और केशोड में भी तापमान 41 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ।

वहीं कच्छ के कुछ हिस्सों, भुज और कंडला में तापमान 41 और 40 डिग्री रहा। गांधीनगर, सौराष्ट्र, दीव और वडोदरा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो सूरत में थोड़ा कम 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य का सबसे ठंडा जगह नलीया रहा जहां का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्या गर्मी से मिलेगी राहत?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गुजरात और खासकर अहमदाबाद को तीव्र गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। हालांकि अगले 3 दिनों के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री की हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है लेकिन उसके बाद फिर से तापमान का बढ़ना शुरू हो जाएगा।

बताया जाता है कि अहमदाबाद, दीव, दमन और दादरा व नागर हवेली में अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि अगले कम से कम 1 सप्ताह तक अमदावादियों को तेज धूप और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी।

विशेषज्ञों की सलाह है कि दोपहर के वक्त, जब गर्मी अपने चरम पर होता है, उस समय तेज धूप में लगातार बाहर निकलने से बचे। तेज धूप में लगातार बने रहने से शरीर में पानी की कमी और धूप से संबंधित दूसरी बीमारियां पैदा हो सकती हैं। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने भोजन में कच्चा प्याज और छाछ को जरूर शामिल करें।

More News

    Read more about: ahmedabad weather summer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+