Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सावधान! अहमदाबाद फ्लावर शो का आपका टिकट कहीं नकली तो नहीं? जानिए क्या कहा AMC ने

सावधान! अहमदाबाद फ्लावर शो का आपका टिकट कहीं नकली तो नहीं? जानिए क्या कहा AMC ने

क्या आप Weekend पर अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर चल रहे इंटरनेशनल फ्लावर फेस्टिवल (International Flower Festival) 2025 में पूरे परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बना रहे हैं? टिकट की चिंता नहीं है क्योंकि भैया के ऑफिस वाले मेहता भाई ने मुफ्त में फ्लावर फेस्टिवल का टिकट भी दे दिया है। आप सबको साथ में लेकर फ्लावर फेस्टिवल के मेन गेट पर पहुंचते हैं और वहां जाकर आपको पता चलता है कि आपके पास जो टिकट है, वह असली नहीं बल्कि नकली है।

जरा सोचिए...कैसा लगेगा तब? यह कल्पना नहीं बल्कि हकीकत है। अहमदाबाद की रिवरफ्रंट पुलिस ने गुरुवार को ऐसे ही नकली करीब 52 टिकट उन लोगों के पास से बरामद किये हैं, जो फ्लावर शो में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने FIR भी दर्ज करवा दी है।

ahmedabad flower show fake ticket

आइए आपको बताते हैं क्या है यह पूरा मामला और कैसे आप ऐसे किसी परेशानी में फंसने से बच सकते हैं -

क्या है यह मामला?

गुरुवार की शाम को 4 बजे के आसपास कुछ लोग (दर्शक) फ्लावर शो में घुसने की कोशिश कर रहे थे। सभी फ्लावर शो के गेट नंबर 4 से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनके पास टिकट भी थे, इसके बावजूद उनपर संदेह हुआ और आयोजकों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।

बाद में जब उनके टिकटों की जांच की गयी तो पता चला कि उनके पास जो टिकट मौजूद है, वह ऑनलाइन नहीं बल्कि काउंटर से खरीदा गया टिकट है। मगर मजे की बात यह है कि इस समय तक अहमदाबाद फ्लावर फेस्टिवल का ऑफलाइन टिकट बेचा ही नहीं जा रहा था क्योंकि ऑनलाइन सिस्टम अच्छी तरह से काम कर रहा था।

क्या हुआ आगे?

Ahmedabad Mirror की मीडिया रिपोर्ट में AMC के अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि फ्लावर शो का टिकट सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही मिल रहा था। लेकिन ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम (Ticketing System) अगर किसी कारणवश बिगड़ जाता है तो तुरंत ऑफलाइन माध्यम से दर्शकों को प्रवेश करवाया जा सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए कुछ टिकट भी छपवाए गये थे।

हालांकि छपे हुए इन टिकटों की बिक्री कहीं भी और कभी भी नहीं की गयी थी, क्योंकि अब तक ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदने की पद्धति अच्छी तरह से काम कर रही थी। चुकीं छपे हुए टिकटों की बिक्री किसी काउंटर से नहीं की गयी थी, इसलिए इनका इस्तेमाल कर फ्लावर शो में प्रवेश करना भी अवैध ही था।

ahmedabad glow garden

कितने छपे टिकट हुए बरामद?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार AMC ने लगभग 52 टिकट बरामद किये हैं जिनमें क्रीम रंग के 27 टिकट और नीले रंग के 25 टिकट बरामद हुए। इनमें से क्रीम रंग के टिकटों का मूल्य ₹70 और नीले रंग के टिकटों का मूल्य ₹100 था। बताया जाता है कि सभी टिकटों का मूल्य करीब ₹1890 है।

कैसे Leak हुई टिकट?

जो टिकट कभी मार्केट में बेचे ही नहीं गये, उन टिकटों की कालाबाजारी कैसे हुई? मीडिया रिपोर्ट में साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जनरल मैनेजर दीपक पटेल के हवाले से बताया गया कि ऑफलाइन या काउंटर टिकटों को छापने की जिम्मेदारी एक निजी प्रिंटिंग एजेंसी को सौंपी गयी थी।

आरोप लगाया जा रहा है कि प्रिंटर के मालिक अथवा कर्मचारी या किसी अज्ञात व्यक्ति ने छपे हुए टिकटों को अवैध तरीके से या तो बेचा है अथवा उन्हें अपने दोस्तों व जान-पहचान वालों में फ्री में बांटा है जिससे AMC को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार AMC की तरफ से प्रिंटिंग एजेंसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी गयी है और रिवरफ्रंट वेस्ट पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

इसलिए हमारी सलाह है कि अगर आपको भी फ्लावर शो या किसी भी शो का मुफ्त में कोई टिकट देने की कोशिश करता है तो उसे कतई स्वीकार न करें। कहीं ऐसा न हो कि मुफ्त में घूमने-फिरने का फायदा उठाना आपको भारी पड़ जाए और पौधों पर खिले रंग-बिरंगे फूलों को देखने के बजाए आप असली जिंदगी में Fool बन जाएं!

More News

    Read more about: ahmedabad gujarat
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+