Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में शुरू हुआ कांकरिया कार्निवल 2024, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाने Details

अहमदाबाद में शुरू हुआ कांकरिया कार्निवल 2024, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जाने Details

अहमदाबाद के कांकरिया झील परिसर में कल से शुरू होने वाला है कांकरिया कार्निवल। इस कार्निवल का इंतजार अहमदाबादवासी साल भर करते हैं। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 यानी पूरे 7 दिनों तक यह कार्निवल चलने वाला है। कार्निवल में आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखते हुए अहमदाबाद पुलिस की तरफ से विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

इस बात की जानकारी अहमदाबाद सिटी पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी। विज्ञप्ति में उन जगहों के बारे में बताया गया है जिन्हें 'नो पार्किंग', 'नो स्टॉप' और 'नो यू टर्न' घोषित किया गया है। इसके साथ ही कार्निवल के मद्देनजर जिन इलाकों में ट्रैफिक पर पाबंदियां लगायी गयी है, उनके बारे में भी बताया गया है।

ahmedabad kankaria carnival

Zee 24 घंटा (गुजराती) की रिपोर्ट में अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार कांकरिया झील के आसपास जो नयी ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है, वो निम्न है -

1. कांकरिया चौकी तीन रास्ता से रेलवे यार्ड, खोखरा ब्रिज, डेडकी गार्डन, सिद्धि विनायक अस्पताल चौराहा, मच्छी पीर चौराहा से पुष्पकुंज सर्किल, अप्सरा सिनेमा चौराहा, फुटबॉल चौहारा से लोहाना महाजनवाडी और वापस कांकरिया चौकी के साथ-साथ पूरे कांकरिया लेक के आसपास किसी भी वाहन को रुकने की अनुमति नहीं होगी। इन इलाकों में सिर्फ दो पहिया वाहनों को ही रुकने की अनुमति होगी।

2. किसी भी वाहन को निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों के अलावा और कहीं भी पार्क करने की अनुमति नहीं है।

3. कांकरिया झील के चारों तरफ का सर्किल रोड 2 लेन का होने के बावजूद, किसी भी जगह से यू टर्न (U-turn) लेने की अनुमति नहीं होगी। यह पूरा इलाका 'नो यू टर्न ज़ोन' घोषित किया गया है।

carnival-kankaria

4. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर के आदेशानुसार सुबह 8 से रात को 1 बजे के बीच निम्न क्षेत्रों में किसी भी तरह के मालवाही या यात्री वाहनों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगायी गयी है:

  • दानिलिम्दा क्रॉसिंग और शाह आलम होकर कांकरिया की ओर जाने वाली मुख्य सड़क।
  • चंदोला पुलिस चौकी से तीन सड़क से शाह आलम होकर कांकरिया तक जाने वाली मुख्य सड़क।
  • मनिनगर रेलवे स्टेशन से रामबाग इंटरसेक्शन होकर मनिनगर इंटरसेक्शन होते हुए कांकरिया जाने वाली मुख्य सड़क।
  • कागदापीठ टी से वाणिज्य भवन होकर कांकरिया तक जाने वाली सड़क।
  • रायपुर दरवाजा से बिग बाजार होते हुए पारसी अगियारी चार रास्ता से होकर कांकरिया जाने वाली मुख्य सड़क।
  • गुरुजी ब्रिज से अवकार हॉल इंटरसेक्शन होकर हीराभाई टावर और भैरवनाथ इंटरसेक्शन होकर कांकरिया की ओर जाने वाली मुख्य सड़क।
ahmedabad-kankaria carninval 2024

ध्यान दें, विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह निर्देश उन वाहनों पर लागू नहीं है, जो कार्निवल में शामिल होने आए हैं, सरकारी ड्यूटी पर आने वालों की वाहनें, फायर ब्रिगेड, एम्बूलेंस और किसी भी आपातकालिन परिस्थिति में इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली वाहनों पर लागू नहीं होगी।

इन पाबंदियों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गयी है। गौरतलब है कि कल से शुरू होने वाला कांकरिया कार्निवल कई मायनों में बड़ा ही खास होने वाला है। कार्निवल में AMC स्कूलों और आंगनवाड़ी में पढ़ने वाले लगभग 1000 बच्चे एक साथ चॉकलेट व कैंडी का रैपर खोलकर उन्हें खाने का विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया जाएगा। इसके साथ ही पहली बार कांकरिया कार्निवल में ड्रोन शो आयोजित होने वाला है। आर्ट डिस्प्ले, फैशन शो, म्यूजिक शो, स्टैंड अप कॉमेडी, खाने-पीने के स्टॉल, शॉपिंग समेत कई ऐसी चीजें हैं, जो लोगों को यहां आने के लिए मजबूर कर देगी।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic christmas
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+