Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का मनीनगर रेलवे स्टेशन रोड 3 महीने तक रहेगा बंद, जानिए क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

अहमदाबाद का मनीनगर रेलवे स्टेशन रोड 3 महीने तक रहेगा बंद, जानिए क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

अहमदाबाद के मनीनगर रेलवे स्टेशन के बाहर करीब 100 मीटर लंबे रास्ते को अगले 3 महीनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस वजह से इस रास्ते से होकर आने-जाने वाली गाड़ियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि अहमदाबाद सिटी पुलिस ने इस रास्ते के बंद होने के बाद वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया है ताकि गाड़ियों को आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो।

बता दें, मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) परियोजना का काम होने की वजह से इस रास्ते को बंद करने का फैसला लिया गया। इस बारे में मीडिया को दिये अपने बयान में संयुक्त पुलिस कमिश्नर एनएन चौधरी ने कहा कि जगदिया ब्रिज से मनीनगर जीआरपी पुलिस स्टेशन के बीच के रास्ते को 3 महीने के लिए बंद किया जा रहा है।

ahmedabad maninagar road closed

बुलेट ट्रेन के लिए बनाए गये खंभों पर रेलवे ट्रैक बिछाने का काम किया जा रहा है, इस वजह से इस रास्ते को बंद करने का फैसला लिया गया है।

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?

दैनिक जागरण की एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान (3 महीने) दो वैकल्पिक रास्तों से होकर गाड़ियां आवाजाही कर सकती हैं।

1. भैरवनाथ रोड से जशोदानगर चौकडी होकर जयहिंद चौराहा से स्वामीनारायण मंदिर होते हुए दक्षिणी सोसायटी होकर रेलवे स्टेशन की ओर जा सकते हैं। इसके लिए एक वन-वे रास्ते का उपयोग होगा।

2. कांकरिया लेक से रामबाग, मनीनगर चौराहा, कृष्णा बाग, एलजी अस्पताल, सिद्धीविनायक अस्पताल और वहां से गुरुद्वारा की ओर आगे बढ़कर रेलवे स्टेशन व अन्य रास्तों की ओर गाड़ियां मुड़ सकती हैं।

मुख्य रास्ते के बंद होने की वजह से आने-जाने में अतिरिक्त समय लग सकता है। इसलिए इस रास्ते से होकर आने-जाने वाले लोगों से अपील की जा रही है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले। बता दें, जगदिया ब्रिज से मनीनगर रेलवे पुलिस चौकी के बीच का 100 मीटर लंबे रास्ते को अगले 3 महीने के बंद रखा जाएगा। इसके साथ ही मनीनगर रेलवे स्टेशन से सटे रोड के एक तरफ भी वाहनों को आने-जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

maninagar station road closed ahmedabad

गौरतलब है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को जापान की मदद से पूरा किया जा रहा है। यह भारत की एक बहुवांछित परियोजना है, जो भारत को दुनिया के मानचित्र पर दूसरे देशों से काफी आगे खड़ा करेगी। देश की पहली हाई स्पीड बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलेगी। मुंबई से अहमदाबाद के बीच 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनमें से 8 स्टेशन गुजरात में और 4 महाराष्ट्र में होंगे।

इस दूरी को अगर बुलेट ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए तय करती है तो उसे करीब 2 घंटा 58 मिनट (लगभग 3 घंटा) का समय लगेगा। लेकिन बुलेट ट्रेन अगर चुनिंदा स्टेशनों पर रुककर ही इस दूरी को तय करेगी तो उसे महज 2 घंटा 07 मिनट में पूरा कर लेगी। 320 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी को तय करेगी।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+