Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद एयरपोर्ट तक शुरू होगी मेट्रो सेवा, क्या होगा नई मेट्रो लाइन का रूट? जानिए Details

अहमदाबाद एयरपोर्ट तक शुरू होगी मेट्रो सेवा, क्या होगा नई मेट्रो लाइन का रूट? जानिए Details

दिल्ली में एयरपोर्ट तक के लिए मेट्रो सेवाएं पहले से ही उपलब्ध है तो मुंबई में हाल ही में एयरपोर्ट तक के लिए मेट्रो सेवाओं को शुरू किया गया है। कोलकाता में एयरपोर्ट लाइन का निर्माण तेज गति से चल रहा है। इसके अलावा और भी कई शहरों में एयरपोर्ट तक के लिए मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है। अब बारी अहमदाबादवालों की है।

अहमदाबाद के सरदार बल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की कवायद शुरू कर दी गयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ही अहमदाबाद में एयरपोर्ट रूट पर नयी मेट्रो लाइन के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेज दिया गया है।

ahmedabad airport metro line

The Hindu Businessline की एक रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (GMRC) जो अहमदाबाद और सूरत दोनों जगहों पर ही मेट्रो परियोजनाओं को तैयार कर रही है, ने अहमदाबाद एयरपोर्ट तक के लिए मेट्रो लाइन शुरू करने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर उसे अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार के पास भेज दिया है। मीडिया से बात करते हुए GMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवाओं का विस्तार फेज-2B के तहत किया जाएगा। बताया जाता है कि केंद्र सरकार के पास अंतिम अनुमोदन के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

क्या होगी लंबाई और कितनी लागत?

GMRC के अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण केंद्र और राज्य सरकार की बराबर सहभागिता के साथ किया जाएगा। एयरपोर्ट मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई करीब 6 किमी होगी जिसके निर्माण में आने वाला आनुमानिक खर्च ₹1800 करोड़ होने की संभावना जतायी गयी है।

ahmedabad airport to narendra modi stadium metro

क्या होगा रूट और कितने स्टेशन?

अहमदाबाद एयरपोर्ट, जहां से होकर हर दिन लगभग 35,000 यात्री आते-जाते हैं, तक पहुंचना और वहां से शहर के दूसरे हिस्सों को जोड़ने के उद्देश्य से ही GMRC ने मेट्रो के एक नए कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार के सामने रखा है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए GMRC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मेट्रो कॉरिडोर लगभग 6 किमी लंबा होने वाला है।

इस पूरे कॉरिडोर में कुल 4 स्टेशन होंगे। अहमदाबाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट को शहर के दूसरे हिस्से से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन की शुरुआत नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास मोटेरा से होगी। इस पूरी लाइन के 4 स्टेशनों में से 3 को तो एलिवेटेड बनाया जाएगा लेकिन अहमदाबाद एयरपोर्ट स्टेशन को भूमिगत बनाने की योजना है। पर क्यों होगा ऐसा?

क्यों भूमिगत होगा एयरपोर्ट स्टेशन?

GMRC के अधिकारी का कहना है कि एयरपोर्ट के पास स्काईलाइन को प्रभावित न करते हुए मेट्रो लाइन को बिछाने की योजना बनायी गयी है। इससे मेट्रो लाइन के निर्माण के समय और मेट्रो सेवाओं के शुरू होने के बाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले और लैंड करने वाले विमान सेवाओं पर कोई भी नहीं असर पड़ेगा।

इस बात को ध्यान में रखते हुए GMRC ने एयरपोर्ट से लगभग 1 किमी दूर से ही मेट्रो लाइन को अंडरग्राउंड बनाने का फैसला लिया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन नरेंद्र मोदी स्टेडियम से कोटेश्वर और कोबा होते हुए सीधे एयरपोर्ट को जोड़ेगी।

बता दें, अहमदाबाद मेट्रो का पहला चरण, जिसे लगभग ₹12,700 करोड़ की लागत से बनाया गया है, की शुरुआत सितंबर 2022 में ही कर दी गयी थी। इस चरण में थलतेज से थलतेज गाम तक का 1.4 किमी लंबा हिस्सा अभी तक निर्माणाधीन है। वहीं अहमदाबाद मेट्रो के दूसरे चरण का निर्माण ₹5384 करोड़ की लागत से किया गया है, जिसका उद्घाटन इस साल सितंबर के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। हालांकि अहमदाबाद मेट्रो का दूसरा चरण, जिसकी कुल लंबाई 28 किमी है, में से मात्र 21 किमी का ही अभी संचालन किया जाता है। बाकी के 7 किमी अभी तक निर्माणाधीन हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad metro airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+