Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का पंजरापोल फ्लाईओवर : जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में पहुंच गया था मामला, क्या होगा इसका रूट?

अहमदाबाद का पंजरापोल फ्लाईओवर : जिसके खिलाफ हाई कोर्ट में पहुंच गया था मामला, क्या होगा इसका रूट?

हाईकोर्ट में अहमदाबाद के एक फ्लाईओवर के मामले की चल रही सुनवाई पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में छायी हुई थी। दरअसल, किसी भी दूसरे शहर की तरह ही ट्रैफिक जाम और संरचनात्मक विकास के लिए अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने अहमदाबाद में भी पंजरापोल फ्लाईओवर (Panjrapole Flyover) बनाने की घोषणा की थी लेकिन...

इस फ्लाईओवर के खिलाफ आम नागरिकों ने अदालत का दरवाजा खटखटा दिया। गुजरात हाईकोर्ट में चल रहे इस मामले पर फैसला आ चुका है और फ्लाईओवर को बनाने की हरी झंडी भी मिल चुकी है। पर कहां से कहां तक बनेगा यह फ्लाईओवर और इस फ्लाईओवर का विरोध करने के पीछे आम जनता की क्या दलील थी?

ahmedabad panjrapole flyover

इस फ्लाईओवर का निर्माण पंजरापोल जंक्शन पर करने का प्रस्ताव दिया गया था। यह जंक्शन के एक तरफ यूनिवर्सिटी रोड है जो नेहरूनगर सर्किल से आगे श्रेयस क्रॉसिंग, पलाडी और मणिनगर तक जाता है। वहीं दूसरी ओर साराभाई मार्ग-आईआईएम रोड है। गुजरात हाईकोर्ट में दर्ज करवायी गयी एक जनहित याचिका में दावा किया गया था कि पंजरापोल जंक्शन पर अम्बावडी इलाके में फ्लाईओवर बनाने से यहां ट्रैफिक जाम बढ़ सकती है।

इसके साथ ही आईआईएम रोड पर बड़ी संख्या में पेड़ों को भी काटना पड़ सकता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि कोर्ट के लिए लक्ष्मण रेखा को पार करना और निर्णय लेने वाले प्रशासन (AMC) पर अपने नजरिए को थोपना न तो स्वीकार्य है और संभव है।

लागत और कब तक बनकर होगी तैयार?

जानकारी के अनुसार गुजरात सरकार ने पिछले साल के शुरुआत में ही ₹185.12 करोड़ की लागत से अहमदाबाद में दो फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की थी। इसमें से एक फ्लाईओवर पंजरापोल जंक्शन पर बनाने का प्रस्ताव दिया गया था, जो 652 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा बनाया जाना था। इस फ्लाईओवर को बनाने की लागत करीब ₹86.94 करोड़ बतायी गयी थी।

दूसरा फ्लाईओवर ₹98.18 करोड़ की लागत से पंचवटी जंक्शन पर बनाया जाना निर्धारित किया गया था। बताया जाता है कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करने के लिए टेंडर जब एक निजी कंपनी रंजीत कंस्ट्रक्शन को. को 24 जून 2024 को सौंपा गया था, तब अगले 26 महीने में इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा कर लेने की समय सीमा निर्धारित की गयी थी। अदालत में भी यह कहा गया कि अगर इस फ्लाईओवर को बनने में और विलंब होता है तो इसकी लागत भी बढ़ जाएगी।

More News

    Read more about: ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+