Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद का फ्लावर शो हुआ डिजिटल, लंबी लाइन में लगकर नहीं बल्कि ऑनलाइन खरीदे टिकट, कैसे?

अहमदाबाद का फ्लावर शो हुआ डिजिटल, लंबी लाइन में लगकर नहीं बल्कि ऑनलाइन खरीदे टिकट, कैसे?

3 जनवरी 2025 से अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल फ्लावर शो - 2025 की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फ्लावर शो का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वृक्ष गणना अभियान को शुरू करने के साथ ही 30 लाख वृक्ष कॉफी टेबल बुक अभियान को भी लॉन्च किया। इस साल अहमदाबाद का प्रसिद्ध फ्लावर शो 3 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाला है।

हालांकि दर्शकों की मांग के आधार पर इसे 22 जनवरी के बाद भी कुछ समय तक चलाने का प्रावधान भी रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने X हैंडल पर अहमदाबाद फ्लावर शो की कुछ चुनिंदा तस्वीरों को शेयर किया था।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पहले दिन फ्लावर शो में इन नाजुक लेकिन बेहद सुन्दर व रंग-बिरंगे फूलों का दीदार करने के लिए 15000 से भी अधिक लोग पहुंचे थे। संभावना जतायी जा रही है कि शुरुआती कुछ दिनों तक अहमदाबाद फ्लावर शो में हर दिन इतनी या फिर इससे अधिक संख्या में ही लोग पहुंचने वाले हैं।

अगर आप भी फ्लावर शो में जाना तो चाहते हैं लेकिन टिकट की लंबी लाइन के बारे में सोचकर फ्लावर शो में जाने से कतरा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप चाहे तो अहमदाबाद फ्लावर शो का टिकट ऑनलाइन ही खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, इस साल पहली बार अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) ने फ्लावर शो के लिए प्रीमियम टिकट की व्यवस्था भी की थी। आप चाहे तो प्रीमियम टिकट भी ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

आइए आपको बताते हैं, अहमदाबाद फ्लावर शो की ऑनलाइन टिकट कैसे खरीदें -

- सबसे पहले आपको साबरमती रिवरफ्रंट के आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट वाले सेक्शन पर जाना होगा या यहां दिये गये लिंक पर क्लीक करें।

https://riverfrontparktickets.com

- आप फ्लावर शो में किस शो के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं, उसे दिये गये विकल्पों में से चुनना होगा -

  • फ्लावर शो
  • फ्लावर शो + अटल ब्रिज
  • फ्लावर शो का प्रीमियम टिकट
  • फ्लावर शो का प्रीमियम टिकट + अटल ब्रिज
flower show ahmedabad 2025

- अगले चरण में आप कब घूमने जाना चाहते हैं, उस तारीख का चयन करें।
- ऐसा करते ही आपको उपलब्ध टाइम स्लॉट दिखा देगा।
- फिर अपना मोबाइल नंबर, नाम और ई-मेल की जानकारी भरे।
- अगले बॉक्स में आपको बताना होगा कि कितने लोग घूमने के लिए जाना चाहते हैं। ऐसा करते ही आपको कितने रुपए का पेमेंट करना होगा, वह आपकी स्क्रीन पर दिखा दिया जाएगा।
- ऑनलाइन अथवा डिजिटल पेमेंट के माध्यम से शुल्क चुकाते ही आपका ई-टिकट आपके ई-मेल में आ जाएगा।

इसके अलावा आप यहां दिये गये QR कोड को स्कैन करके भी फ्लावर शो 2025 का टिकट बुक कर सकते हैं।

कितना है शुल्क?

टिकट का प्रकार शो का समय शुल्क
सामान्य सुबह 9 से रात 8 बजे तक

₹70 (सोमवार-शुक्रवार)
₹100 (शनिवार-रविवार)

प्रीमियम टिकट सुबह 8 से 9 बजे तक ₹500 (सिर्फ फ्लावर शो)
₹550 (फ्लावर शो+अटल ब्रिज)

- सोमवार से शुक्रवार तक AMC स्कूलों के बच्चों और 12 साल से कम आयु के बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी।

बता दें, पिछले साल (2024) में फ्लावर शो में 20 लाख से अधिक लोग पहुंचे थे। इस साल संभावना जतायी जा रही है कि इससे भी अधिक संख्या में लोग फ्लावर शो में पहुंचेंगे। गौरतलब है कि पिछले साल 400 मीटर लंबे फूलों की दीवार के कारण अहमदाबाद के फ्लावर शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है।

More News

    Read more about: ahmedabad travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+