Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रोशनी से जगमगाया अहमदाबाद : शॉपिंग फेस्टिवल में आज क्या होगा खास, List of events

रोशनी से जगमगाया अहमदाबाद : शॉपिंग फेस्टिवल में आज क्या होगा खास, List of events

दशहरा तो खत्म हो चुका है लेकिन अहमदाबाद शहर अभी भी रोशनी से पूरा जगमगा रहा है। जी नहीं, यह दिवाली की चकाचौंध नहीं बल्कि अहमदाबाद में शुरू हुए शॉपिंग फेस्टिवल की जगमगाहट है। नवरात्रि खत्म हो गयी है लेकिन गरबा का सीजन अभी तक खत्म नहीं हुआ। अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल जो चल रहा है। अगले 3 महीनों तक पूरे अहमदाबाद के अलग-अलग लोकेशन पर शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

95 दिनों तक चलने वाला अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल दशहरा से लेकर उत्तरायण तक चलने वाला है यानी धनतेरस-दिवाली पर शॉपिंग करनी हो या क्रिसमस पर किसी धमाकेदार जगह पर घूमने का प्लान हो, नववर्ष का जश्न मनाना हो या फिर उत्तरायण की शुभकामनाओं के साथ अपनों को उपहार देना हो, अहमदाबाद के शॉपिंग फेस्टिवल में मिलेगा हर किसी के लिए कुछ न कुछ (Something for everyone)!

ahmedabad shopping festival 2024

अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में सिर्फ खरीदारी ही नहीं बल्कि कई तरह के कार्यक्रमों का भी आयोजन हो रहा है जिन्हें जरूर देखना चाहिए। यहां म्यूजिक शो से लेकर लेजर शो, गरबा, डांस और भी न जाने कितना कुछ होगा जो आपकी बोरिंग जिन्दगी में रंग भर देंगे। इन सभी कार्यक्रमों में एंट्री भी फ्री होगी, लेकिन उसके लिए आपको करना होगा एक छोटा सा काम। आपको अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के लिए अपना ऑल एक्सेस ASF पास बनवाना होगा।

चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं कि कैसे बनवा सकेंगे आप अपना ऑल एक्सेस ASF पास और अगले 2-3 दिनों में अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में होने वाले हैं कौन-कौन से शानदार इवेंट्स :

कैसे बनेगा ऑल एक्सेस ASF पास?

  • अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आपको ऑल एक्सेस ASF पास बनवाना जरूरी है।
  • इसे बनवाने के लिए आपको सबसे पहले अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां आपसे पूछी गयी सभी जानकारियों को भरे।
  • इसे भरने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके साथ ही आपको अपना ऑल एक्सेस ASF पास मिल जाएगा।
  • अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल के किसी भी लोकेशन पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जाते समय अपने साथ इस पास को ले जाना बिल्कुल न भूलें।
shopping festival ahmedabad

अगले 2-3 दिनों में होंगे कौन-कौन से कार्यक्रम?

गरबा, रास और ASF थीम सॉन्ग डांस
- कब : 18 अक्तूबर
- कहां : सिंधु भवन रोड, सीजी रोड, कांकरिया झील, निकोल
- समय : शाम 5 से रात 10 बजे तक।

दिव्य त्रिवेदी और बैंड का लाइव परफॉर्मेंस
- कब : 19 अक्तूबर 2024
- कहां : निकोल
- समय : शाम 6 से रात 10 बजे तक।

gujarati couple shopping ahmedabad

साधना गोस्वामी और बैंड का लाइव परफॉर्मेंस
- कब : 19 अक्तूबर 2024
- कहां : कांकरिया झील
- समय : शाम को 6 से रात 10 बजे तक।

नीतिन बरोट और बैंड का लाइव परफॉर्मेंस
- कब : 19 अक्तूबर 2024
- कहां : सी.जी. रोड
- समय : शाम 6 से रात 10 बजे तक।

अनिरुद्ध अहिर और बैंड का लाइव परफॉर्मेंस
- कब : 19 अक्तूबर 2024
- कहां : सिंधु भवन रोड
- समय : शाम 6 से रात 10 बजे तक।

शानदार लेज़र शो
अहमदाबाद शॉपिंग फेस्टिवल में अगले 2-3 दिनों में जो भी कार्यक्रम होने वाले हैं उनमें सबसे शानदार होगा लेज़र शो।
- कब : 19 और 20 अक्तूबर 2024
- कहां : कांकरिया झील (गेट नंबर 3 के पास)
- समय : शाम 6 बजे से
- एंट्री शुल्क : फ्री (सिर्फ लेज़र शो में एंट्री फ्री होगी, लेकिन कांकरिया झील में एंट्री शुल्क देना पड़ेगा)।

कौन-कौन से लोकेशन पर चल रहा है शॉपिंग फेस्टिवल?

  • सिन्धु भवन रोड
  • सीजी रोड
  • निकोल मॉडर्न स्ट्रीट
  • साबरमती रिवरफ्रंट
  • माणेक चौक
  • लॉ गार्डेन
  • साइंस सिटी
  • वस्त्रपुर
  • प्रह्लादनगर रोड
  • अल्फावन मॉल
  • अहमदाबाद वन शॉपिंग मॉल

More News

    Read more about: ahmedabad festival shopping
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+