Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के SP रिंग रोड में बनेंगे 4 अंडरपास, क्या दूर होगी ट्रैफिक जाम की समस्या? जानिए कहां-कहां?

अहमदाबाद के SP रिंग रोड में बनेंगे 4 अंडरपास, क्या दूर होगी ट्रैफिक जाम की समस्या? जानिए कहां-कहां?

अहमदाबाद का सबसे व्यस्त ट्रैफिक कॉरिडोर, एसपी रिंग रोड, जहां ट्रैफिक जाम की समस्या आम हो चुकी है। अब इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए राज्य सरकार ने यहां 4 अंडरपास बनाने की मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना की वजह से 76 किमी लंबा स्ट्रेच 6 लेन चौड़े हाईवे में बदल जाएगा, जिससे ट्रैफिक का बहाव पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बेहतर तो होगा ही, साथ में कई महत्वपूर्ण क्रासिंग पर ट्रैफिक जाम की समस्या भी कम हो जाएगी।

ahmedabad-sp-ring-road

मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के साथ ही साबरमती नदी पर भाट और कोमोड में बने पुराने ब्रिज का पुनर्निर्माण भी किया जाएगा, ताकि शहर के व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक की समस्या से निपटने में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कहां-कहां बनेगा?

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जिन जगहों पर अंडरपास बनाने की मंजूरी दी गयी है, उनमें शामिल हैं -

  • अस्लाली (Aslali)
  • चिलोडा (Chiloda)
  • भाट जंक्शन (Bhat Junction)

चौथे जगह का निर्धारण अभी तक नहीं किया जा सका है, उम्मीद की जा रही है जल्द ही उसे भी फाइनल कर लिया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भाट और कोमोड में साबरमती नदी पर जिन ब्रिज का पुनर्निर्माण किया जाएगा, उनका विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार किया जा रहा है। इस DPR में सभी जंक्शन का सर्वे और फ्लाईओवर के लिए सिफारिश भी शामिल है।

इस बारे में अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (Auda) के अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2017 में एसपी रिंग रोड को 6 लेन का बनाने की Auda ने जो रिपोर्ट तैयार की थी, वह अव्यवहार्य साबित हुआ। इसलिए एक नयी कंसल्टेंट कंपनी को नियुक्त किया गया था, जो सड़क को 6 लेन का बनाने के लिए होने वाले खर्च का DPR तैयार करें। बताया जाता है कि इसे राज्य सरकार से मौखिक मंजूरी मिल गयी है। वर्तमान एसपी रिंग रोड को ही बिना अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण के 6 लेन का बना दिया जाएगा।

बताया जाता है कि ओंगनेज अंडरपास और सिंधु भवन जंक्शन फ्लाईओवर परियोजना को भी मंजूरी मिल चुकी है और बैंक से ऋण भी दिया जा चुका है। इन दोनों जगहों पर काम शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि एसपी रिंग रोड पर वर्तमान में 16 ब्रिज मौजूद हैं, जिसमें 2 नदी पर बनाया गया ब्रिज भी शामिल है। भविष्य में एसपी रिंग रोड पर 34 फ्लाईओवर व अंडरपास होंगे।

More News

    Read more about: ahmedabad traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+