Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद के इस रेस्तरां में मनाया जा रहा है 'तारक मेहता...' थीम फुड फेस्ट, मिलेगा TMKOC स्पेशल मेनू

अहमदाबाद के इस रेस्तरां में मनाया जा रहा है 'तारक मेहता...' थीम फुड फेस्ट, मिलेगा TMKOC स्पेशल मेनू

अगर टीवी कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का क्रेज आपके सिर चढ़कर भी बोलता है और अक्सर खाना खाते समय आप मोबाइल या टीवी पर यह शो चलाकर बैठ जाते हैं तो जरा ध्यान दिजीए। अहमदाबाद के इस रेस्तरां ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खासतौर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फुड फेस्टिवल की शुरुआत की है।

इस रेस्तरां में न सिर्फ रेस्तरां को ही गोकुल धाम सोसायटी के तर्ज पर सजाया गया है बल्कि खाने के मेनू में भी आपको TMKOC की झलक देखने को मिलने वाली है।

कौन सा है रेस्तरां?

अहमदाबाद के श्री बालाजी अगोरा मॉल में मौजूद रेस्तरां द मसाला काउंटी, यहां 15 अगस्त तक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फुड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस समय न सिर्फ पूरे रेस्तरां की सजावट में मशहूर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लोकप्रिय गोकुल धाम सोसायटी के तर्ज पर किया गया है बल्कि रेस्तरां की दीवारों पर इस से जुड़े विभिन्न किरदारों के तस्वीरें भी लगायी गयी हैं।

आईकॉनिक किरदारों संग सेल्फी ले

द मसाला काउंटी रेस्तरां को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी छोटे-मोटे गोकुलधाम सोसायटी में ही तब्दील कर दिया गया है, तो ऐसा कहना गलत नहीं होगा। रेस्तरां की दीवारों पर इस शो से जुड़े विभिन्न किरदारों की तस्वीरों को सजाया गया है, सेल्फी प्वाएंट्स बनाएं गये हैं और इन किरदारों के उन डायलॉग को भी लिखा गया है जो रोज आपको गुदगुदाते हैं। लेकिन रेस्तरां का सबसे बड़ा आकर्षण तारक मेहता का उल्टा चश्मा थीम मेनू है।

क्या-क्या है मेनू में

द मसाला काउंटी के TMKOC स्पेशल मेनू में आपको दादा जी ना मसाला खाखरा, गोकुलधाम स्पेशल प्लैटर, दया बेन नी दाल ढोकली, सुन्दर ढोकला चाट, सोढी का पंजाबी पनीर बटर मसाला, मीठे में जेठा लाल नी फाफड़ा-जलेबी और सबसे आखिर में अब्दुल का सोडा। हम यहां गोकुलधाम स्पेशल प्लैटर ट्राई करने की आपको सलाह देंगे। इसे मिस मत किजीएगा।

सिर्फ गोकुल धाम सोसायाटी या TMKOC ही नहीं, बल्कि द मसाला काउंटी में आपको रेगुलर आला कार्ट मेनू भी मिलेगा, जो यहां आने वाले सभी ग्राहकों की पसंदीदा है। खासतौर पर गांधीनगर और अहमदाबाद में रहने वाले लोगों को इस रेस्तरां में आना और यहां का लजीज व्यंजन चखना बहुत पसंद है।

अगर पत्रकार पोपटलाल के शब्दों में कहें तो, अपने सारे प्लान को कैंसिल कर दें और इस शानदार और गुदगुदाने वाले अनुभव के लिए द मसाला काउंटी में जरूर आएं। यह एक फैमिली रेस्तरां है, इसलिए सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों को भी यहां बहुत अच्छा लगने वाला है। मगर ध्यान दे, यह फुड फेस्टिवल 15 अगस्त तक ही चलेगा। तो देर ना करें।

कब - 9 से 15 अगस्त
कहां - द मसाला काउंटी, श्री बालाजी अगोरा मॉल, अहमदाबाद
समय - दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक, शाम 7 से रात 11 बजे तक
खर्च - करीब ₹1,300, दो लोगों के लिए

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+