Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद से श्रीनगर SpiceJet की सीधी उड़ान शुरू, जानिए क्या है Timing और किराया?

अहमदाबाद से श्रीनगर SpiceJet की सीधी उड़ान शुरू, जानिए क्या है Timing और किराया?

एयरलाइंस कंपनी SpiceJet ने अहमदाबाद से श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान सेवा को शुरू किया है। अब कश्मीर तक आने-जाने के लिए अहमदावादियों को किसी और शहर का रूख करने की जरूरत नहीं होगी। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस उड़ान सेवा के शुरू होने से कश्मीर घाटी, जम्मू के साथ गुजरात का यातायात संबंध सीधा जुड़ गया है।

बताया जाता है कि 31 मार्च से अहमदाबाद से श्रीनगर के बीच सीधी उड़ान सेवाओं की शुरुआत की जा चुकी है। सप्ताह में 5 दिन इस उड़ान सेवा का संचालन किया जाएगा।

spicejet flight ahmedabad-srinagar

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से श्रीनगर के बीच सीधी उड़ान सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच आवाजाही तो आसान बन ही जाएगी, इसके साथ ही आसपास के शहरों में रहने वाले पर्यटकों के लिए भी कश्मीर आना-जाना आसान बन जाएगा। मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि अहमदाबाद से श्रीनगर के बीच SpiceJet की सीधी उड़ान सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को मिलेगी।

अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए SpiceJet की विमान SG 150 दोपहर 2.25 बजे उड़ान भरेगी जो शाम 4.25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वहीं वापसी में विमान संख्या SG 961 सुबह 11.35 बजे श्रीनगर से उड़ान भरेगी जो दोपहर 1.50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

अहमदाबाद से श्रीनगर आने-जाने में करीब 2 घंटे का समय लगेगा। बात अगर किराए की करें तो अहमदाबाद से श्रीनगर की सीधी फ्लाइट का किराया लगभग ₹9900 से ₹14,400 के आसपास है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि विमान का किराया मांग और मौसम के आधार पर घटता-बढ़ता है।

इसलिए संभावना जतायी जा रही है कि इस किराए में भी उतार-चढ़ाव भी जरूर होंगे। अगर आप भी अहमदाबाद से श्रीनगर तक SpiceJet की सीधी उड़ान को बुक करना चाहते हैं, तो SpiceJet के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

More News

    Read more about: ahmedabad srinagar airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+