Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में भारत v/s इंग्लैंड क्रिकेट मैच को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, जानिए वैकल्पिक रास्ते

अहमदाबाद में भारत v/s इंग्लैंड क्रिकेट मैच को लेकर जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी, जानिए वैकल्पिक रास्ते

कल यानी 12 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है भारत बनाम इंग्लैंड वन मैच। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जितना उत्साह है, उतने ही उत्साह के साथ प्रशासन ने भी सभी व्यवस्थाओं को बनाएं रखने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा रखी है।

स्टेडियम तक आने-जाने में क्रिकेट प्रेमियों को कोई परेशानी न हो और न ही मैच शुरू या खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी (मोटेरा) स्टेडियम के आसपास से होकर गुजरने वाले लोगों को कोई समस्या हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए अहमदाबाद की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गयी है।

narendra modi stadium

12 फरवरी (बुधवार) को ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाएं रखने के लिए सभी प्रकार के वाहनों के लिए कुछ पाबंदियां और डायवर्जन लागू किये गये हैं। इस बाबत अहमदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि 12 फरवरी 2024 की सुबह 9 बजे से पाबंदियां लागू की जाएंगी। ये सभी पाबंदियां तब तक लागू रहेंगी, जब तक मैच खत्म होने के बाद ट्रैफिक पुलिस को नहीं लगता है कि इन पाबंदियों की जरूरत अब खत्म हो गयी है।

पाबंदियां -

जनपथ टी से कृपा रेसीडेंसी टी होकर से मोटेरा गाम टी होकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम मेन गेट तक आने व जाने वाले रास्ते पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।

india vs england match motera stadium

क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते -

1. तपोवन सर्किल से ओएनजीसी क्रॉसरोड से विसात टी, जनपथ टी और पावर हाउस क्रॉसरोड होकर प्रबोधवल सर्किल तक गाड़ियों को जाने की अनुमति दी जाएगी।

2. अपोलो सर्किल से कृपा रेसिडेंसी टी, शरण स्टेटस क्रॉसरोड होकर भट कोटेश्वर रोड होकर गाड़ियों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।

3. इन सभी पाबंदियों से निम्न तरह के वाहनों को छूट दी जाएगी -

  • क्रिकेट मैच से जुड़े वाहन
  • सरकारी ड्यूटी पर तैनात वाहन
  • फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाएं
  • आपातकालिन सेवाओं से जुड़े वाहन
  • प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की गाड़ियां

गौरतलब है कि कल (12 फरवरी) को होने वाले इस क्रिकेट मैच के मद्देनजर अहमदाबाद मेट्रो ने भी देर रात तक विशेष मेट्रो चलाने की घोषणा की है ताकि मैच देखकर घर वापस लौटने वाले खेल प्रेमियों को किसी तरह की समस्या न हो। रात को 10 बजे के बाद मोटेरा और साबरमती मेट्रो स्टेशन से मेट्रो खुलेंगी। इसके लिए कागज के टिकट उपलब्ध करवाएं जाएंगे। खेल प्रेमी बेफिक्र होकर क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad travel traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+