Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद और वडोदरा समेत गुजरात के 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, जानिए कब तक?

अहमदाबाद और वडोदरा समेत गुजरात के 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, जानिए कब तक?

गुजरात के 6 स्टेशनों पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट। इसमें अहमदाबाद, वडोदरा समेत अन्य 4 रेलवे स्टेशन भी शामिल हैं। हालांकि यह फैसला स्थायी रूप से नहीं लिया गया है। पश्चिम रेलवे ने अस्थायी रूप से गुजरात के प्रमुख 6 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को बंद करने का फैसला लिया है। लेकिन अचानक ऐसा फैसला क्यों लिया गया?

क्यों अहमदाबाद के कालुराम रेलवे स्टेशन और वडोदरा स्टेशन समेत 6 रेलवे स्टेशनों पर पश्चिम रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को बंद करने का फैसला लिया है? पश्चिम रेलवे के इस फैसले से आम रेल यात्रियों को तो परेशानी जरूर होगी लेकिन इससे रेलवे को क्या फायदा अथवा नुकसान होगा? कौन से स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को बंद किया गया है और कब तक बंद रहेगी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री?

ahmedabad railways platform ticket

दरअसल, पश्चिम रेलवे ने छठ और दिवाली के मौके पर होने वाली यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गुजरात के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री को बंद करने का फैसला लिया है। इस फैसले की वजह से अब इन रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ वहीं यात्री प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास ट्रेन का वैध टिकट होगा। लेकिन इससे रेलवे को क्या फायदा होगा?

पश्चिम रेलवे ने रणनीति बनाकर ही प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री के अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। पहले आपको बता दें, कौन से 6 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री को बंद करने का फैसला लिया गया है!

जिन स्टेशनों पर अस्थायी रूप से प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलेंगे, वो हैं -

  • अहमदाबाद (कालुपुर)
  • वडोदरा
  • साबरमती
  • अशर्वा
  • भरुच
  • छायापुरी
gujarat 6 stations platform ticket ban

क्यों लिया गया यह फैसला?

पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के मौके पर होने वाली घर जाने के लिए आतुर अलग-अलग राज्यों के प्रवासी निवासियों की अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले की वजह से अब इन स्टेशनों के रेलवे परिसर में सिर्फ वहीं लोग प्रवेश कर सकेंगे जिनके पास ट्रेन की वैध टिकट होगी।

इससे न सिर्फ प्लेटफार्म टिकट खरीदकर बिना टिकट यात्रा करने की योजना बनाने वाले यात्रियों को नियंत्रित किया जा सकेगा बल्कि यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाया और उनपर निगरानी भी करना आसान हो जाएगा। इससे कोई भी अवांछनीय घटना घटने की संभावना को भी कम किया जा सकेगा जिससे यात्रियों का सफर सुरक्षित होगा।

किन पर प्रतिबंध लागू नहीं?

पश्चिम रेलवे ने इस प्रतिबंध से वरिष्ठ नागरिकों और वैसे यात्री जिन्हें इलाज की जरूरत है, उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया है। यानी वरिष्ठ नागरिक व उन यात्रियों को जिनको तुरंत इलाज की सख्त जरूरत है, उन्हें प्लेटफार्म टिकट मिल सकेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि ऐसे सभी व्यक्तियों को स्टेशनों पर जरूरी सभी सुविधाएं मुहैया करवायी जाए।

कब तक लागू रहेगा प्रतिबंध?

प्लेटफार्म टिकट की बिक्री को अस्थायी रूप से सभी स्टेशनों पर बंद तो किया गया है लेकिन यह प्रतिबंध अलग-अलग स्टेशनों पर अलग-अलग समय तक लागू रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर से सभी 6 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अहमदाबाद डिवीजन के स्टेशनों पर 6 नवंबर तक प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री बंद रहेगी। जबकि वडोदरा, भरुच और छायापुरी स्टेशनों पर यह प्रतिबंध 10 नवंबर तक लागू रहेगा।

More News

    Read more about: ahmedabad vadodara sabarmati
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+