Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अहमदाबाद में कहां बनेगा लुलु मॉल? नवरात्रि में ही हो सकता है भूमि पूजन

अहमदाबाद में कहां बनेगा लुलु मॉल? नवरात्रि में ही हो सकता है भूमि पूजन

नवरात्रि का समय चल रहा है। इस वक्त सभी अहमदाबाद वाले गरबा और डांडिया की धून में मगन हैं। ऐसे में अहमदाबाद वालों के लिए एक और अच्छी खबर आयी है। UAE की कंपनी लुलु ग्रुप इंटरनेशनल को अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने देश का सबसे विशाल मॉल बनाने की जमीन हस्तांतरित कर दी है। संभावना जतायी जा रही है नवरात्रि के दौरान ही अहमदाबाद में लुलु मॉल के निर्माण के लिए भूमि पूजन हो सकता है।

बता दें, भारत के कई शहरों में UAE की उक्त कंपनी लुलु मॉल बना चुकी है। अब बारी अहमदाबाद वालों की है। इस साल वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान ही लुलु ग्रुप ने अहमदाबाद में लुलु मॉल बनाने की घोषणा की थी। उम्मीद जतायी जा रही है कि यह मॉल अहमदाबाद में लोगों के मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बनकर उभरेगा। इसके साथ ही साथ लुलु मॉल का निर्माण शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

lulu mall lucknow

कहां बनेगा लुलु मॉल?

नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में अहमदाबाद नगर निगम ने लुलु इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल्स प्राइवेट लिमिटेड को ₹519 करोड़ में एक प्लॉट बेच था। यह प्लॉट चांदखेड़ा में मौजूद है। हालांकि इस पूरे प्लॉट पर अहमदाबाद नगर निगम का कब्जा नहीं था। बताया जाता है कि इस भूखंड का लगभग 10,672 वर्ग मीटर हिस्सा कृषि भूमि थी।

अहमदाबाद नगर निगम ने पूरे भूखंड पर अपना कब्जा प्राप्त कर इसे लुलु मॉल्स प्राइवेट लिमिटेड को बेच दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहमदाबाद निगम ने चांदखेड़ा में 66,168 वर्ग मीटर की जमीन ₹78,500 की दर से बेचा है। इस शॉपिंग मॉल के निर्माण करीब ₹4000 करोड़ की लागत का अनुमान है।

shopping mall ahmedabad

बनेगा देश का सबसे विशाल शॉपिंग मॉल

एक बार पूरी तरह से तैयार हो जाने के बाद अहमदाबाद का लुलु मॉल देश का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल होगा। वर्तमान में केरल का एक मॉल देशभर में सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। वहीं अभी अल्फा वन अहमदाबाद का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। बताया जाता है कि इस मॉल में 300 से ज्यादा देशी व विदेशी ब्रांड के कपड़े उपलब्ध होंगे।

खासतौर पर जब नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विदेशी मेहमानों के बीच क्रिकेट का मैच होगा, उस वक्त यह मॉल अहमदाबाद आने वाले पर्यटकों व क्रिकेट प्रेमियों के लिए मनोरंजन का बड़ा साधन बनेगा। मॉल में मेगा फूड कोर्ट बनाने की योजना है जिसमें एक बार में 3000 से ज्यादा लोग बैठकर पारंपरिक गुजराती व्यंजनों के साथ-साथ और भी कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

ahmedabad lulu mall

किन-किन शहरों में है लुलु मॉल?

अहमदाबाद से पहले UAE की कंपनी लुलु ग्रुप इंटरनेशनल का लुलु मॉल भारत के कई और शहरों में भी खुल चुका है। देश के जिन शहरों लुलु मॉल्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपना शॉपिंग मॉल इसी नाम से खोला है वो हैं -

  • बेंगलुरु
  • कोयंबटूर
  • हैदराबाद
  • कोच्चि
  • लखनऊ
  • तिरुवनंतपुरम

हालांकि उनका आकार अहमदाबाद में प्रस्तावित लुलु मॉल के आकार से काफी छोटा है। लेकिन सभी शहरों में लुलु मॉल स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के मनोरंजन का प्रमुख साधन बन चुका है और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

More News

    Read more about: ahmedabad shopping
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+