Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Air India Express के 'Freedom सेल' के साथ मनाएं आजादी का जश्न, कीमत ₹1947 से शुरू

Air India Express के 'Freedom सेल' के साथ मनाएं आजादी का जश्न, कीमत ₹1947 से शुरू

इस साल हमारा देश आजादी का 77वें साल में प्रवेश करने वाला है। इस खुशी में एयरलाइंस कंपनी Air India Express ने विशेष "फ्रीडम सेल" की घोषणा की है। इस सेल में यात्री घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों पर छुट का फायदा उठा सकेंगे। सेल में फ्लाइट की टिकटों की कीमतें ₹1,947 से शुरू होगी।

सेल की वजह से न सिर्फ यात्रियों को अपना ट्रैवल प्लान बनाने में सुविधा होगी बल्कि जो ट्रैवल प्लान लंबे समय से फ्लाइट की टिकटों की बढ़ी कीमतों की वजह से रुकी हुई हैं, वह भी पूरी हो सकेगी।

air india express freedom sale

एयर इंडिया एक्सप्रेस के फ्रीडम सेल में फ्लाइट की टिकटें 5 अगस्त तक बुक की जा सकती हैं। लेकिन यात्री चाहे तो 20 अगस्त से 30 सितंबर 2024 तक इस सेल में किसी भी तारीख पर अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सेल के दौरान, एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ानों पर अतिरिक्त छूट भी दे रहा है।

घरेलु उड़ानों के यात्री 15% का डिस्काउंट के अतिरिक्त, प्री-बुक किए गए बैगेज पर 90% की छूट और सीट चयन शुल्क पर 20% की छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। इन ऑफर का उद्देश्य सभी यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक किफायती और सुविधाजनक बनाना है।

freedom sale air india express

इस सेल में दिल्ली-जयपुर, बेंगलुरु-गोवा और दिल्ली-ग्वालियर जैसे लोकप्रिय रूट पर विशेष छुट को भी शामिल हैं। इसके साथ-साथ 15 अंतर्राष्ट्रीय और 32 घरेलु गंतव्यों के लिए टिकट बुक करने पर यात्री छूट का लाभ उठा सकेंगे।

जो यात्री ऑनलाइन बुकिंग करते हैं, इस सेल के दौरान वे जीरो-चेक-इन किराए का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को प्री-बुक का विकल्प दिया जाएगा जिसमें उन्हें 3 किलो अतिरिक्त केबिन बैगेज मुफ्त में बुक करने की छूट दी जाएगी। जिन यात्रियों के सामान का वजन ज्यादा हो जाता है, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। उनके लिए चेक-इन बैगेज विकल्प घरेलू उड़ानों में 15 किलोग्राम के लिए ₹1000 और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए 20 किलोग्राम के लिए ₹1300 से शुरू होते हैं।

एयरलाइन छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों, एसएमई, डॉक्टरों, नर्सों और उनके आश्रितों के लिए अतिरिक्त छूट प्रदान करती है। एयरलाइन की वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करने पर ये समूह 8% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, एक साथ यात्रा करने वाले परिवार सीटों पर 47% तक की बचत कर सकते हैं और ऐड-ऑन पैक के हिस्से के रूप में भोजन और पेय पदार्थों का आनंद ले सकते हैं।

बुकिंग प्रक्रिया बहुत ही सरल है:

  • एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
  • अपने प्रस्थान और गंतव्य शहर का चयन करें।
  • निर्दिष्ट अवधि (20 अगस्त से 30 सितंबर, 2024) के भीतर अपनी यात्रा तिथियां चुनें।
  • उपलब्ध विकल्प देखने के लिए 'Search Flight' बटन पर क्लिक करें।
  • अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान चुनें।
  • यात्री विवरण दर्ज करें, यदि आवश्यक हो तो सामान विकल्प चुनें, और भुगतान के लिए आगे बढ़ें।

More News

    Read more about: flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+