Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अब यात्रा के दिन निर्धारित समय से पहले पकड़े फ्लाईट, नहीं करनी पड़ेगी Delay होने की शिकायत, जाने Details

अब यात्रा के दिन निर्धारित समय से पहले पकड़े फ्लाईट, नहीं करनी पड़ेगी Delay होने की शिकायत, जाने Details

अक्सर आपने विभिन्न कारणों से फ्लाईट के Delay होने के बारे में जरूर सुना होगा। खुद भी जब विमान से कहीं यात्रा करते होंगे, तब एयरलाइंस कंपनी की तरफ से भी आपको SMS भेजकर फ्लाईट के Delay होने की सूचना दी गयी होगी। लेकिन अब फ्लाईट Delay नहीं बल्कि निर्धारित समय से पहले ही फ्लाईट पकड़ने का आपको विकल्प मिलने वाला है। एयर इंडिया (Air India) की तरफ से 'Fly Prior' की नयी सुविधा को शुरू किया जा रहा है जिसमें आपको अपने निर्धारित फ्लाईट से पहले ही फ्लाईट पकड़ने का विकल्प दिया जाएगा।

मान लिजीए आपने 15 नवंबर 2024 को बेंगलुरु से दिल्ली जाने के लिए अपनी फ्लाईट बुक करवायी है लेकिन आपकी फ्लाईट दोपहर या शाम की है लेकिन अचानक कोई काम होने की वजह से आपका सुबह ही दिल्ली जाना बेहद जरूरी है। ऐसी स्थिति में आमतौर पर आप दोपहर की अपनी फ्लाईट को कैंसिल कर सुबह के वक्त फिर से टिकट बुक करेंगे जबकि 'Fly Prior' की सुविधा के साथ आप दोपहर की अपनी फ्लाईट की टिकट से ही सुबह की फ्लाईट में यात्रा कर सकेंगे।

air india new feature fly prior

लेकिन यह सुविधा न तो सभी शहरों के लिए और न ही सभी यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी। चुनिंदा शहरों और यात्रियों के लिए एयर इंडिया की तरफ से यह सुविधा मुहैया करवायी जा रही है।

Times of India की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की 'Fly Prior' सुविधा के तहत फ्लाईट के निर्धारित समय से 12 घंटे पहले तक वैकल्पिक फ्लाईट में सवार होने का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन इसकी शर्त यह है कि 12 घंटे का समय यात्रा वाली तारीख को ही होनी चाहिए। बताया जाता है कि 'Fly Prior' सुविधा गोल्ड और प्लेटिनम सदस्यों को बतौर उपहार दिया जा रहा है।

यानी यह सुविधा पाने के लिए आपको एयर इंडिया का गोल्ड या प्लेटिनम सदस्य होना अनिवार्य है। अगर आप नियमित रूप से विमान से आवाजाही करते हैं तो आप कुछ शुल्क चुकाकर आसानी से दोनों में से अपनी सुविधानुसार कोई भी सदस्यता खरीद सकते हैं।

air india flight

इस बाबत मीडिया रिपोर्ट में एयर इंडिया के हवाले से बताया गया है कि अगर आप अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे के लिए यात्रा करने वाले हैं तो 'Fly Prior' की सुविधा प्राप्त करने के लिए टिकट का किराया ₹2,199 होना होगा। और देश के बाकी किसी भी शहर के लिए किराया ₹1,499 होना जरूरी है। हालांकि 'Fly Prior' की सुविधा सीट की उपलब्धता पर ही निर्भर करेगी और यात्री को सीट भी उसी केबिन क्लास में दी जाएगी, जिसकी बुकिंग की गयी है। यानी यहां फ्री अपग्रेडेशन की उम्मीद करना व्यर्थ है।

कैसे पाएंगे यह सुविधा?

'Fly Prior' की सुविधा ऑनलाइन बुकिंग या ट्रैवल एजेंट से बुकिंग करने पर उपलब्ध नहीं होगी। यह सुविधा सिर्फ और सिर्फ एयर इंडिया टिकटिंग काउंटर और देशभर के सभी एयरपोर्ट पर चेक-इन डेस्क पर ही मिलेगी। बताया जाता है कि इस सुविधा के तहत मोडिफाएड बुकिंग करने पर यात्रियों को एयर इंडिया की तरफ से उनके अर्ली फ्लाईट के लिए तुरंत कंफर्मेशन मिल जाएगा और यदि कोई चेकइन बैगेज होता है, तो उसे भी तुरंत स्वीकार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही टिकट बुकिंग के समय अगर कोई अन्य सेवा भी बुक की गयी होगी जैसे प्रायोरिटी हैंडलिंग, एक्सेस बैगेज, अपग्रेड आदि भी अर्ली फ्लाईट की बुकिंग के साथ स्थानांतरित कर दी जाएगी।

More News

    Read more about: flight airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+