Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »एयर इंडिया ने किया अपने बैगेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव, यात्रियों को लगेगा झटका

एयर इंडिया ने किया अपने बैगेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव, यात्रियों को लगेगा झटका

एयर इंडिया की घरेलु उड़ान से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर। टाटा समूह की एयर इंडिया एयरलाइंस ने अपने बैगेज पॉलिसी में बदलाव किया है। एयर इंडिया की नयी बैगेज पॉलिसी ने यात्रियों को झटका दे दिया है। हाल ही में आयी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया ने अपने घरेलु उड़ान की इकोनॉमी क्लास में फ्री केबिन बैगेज की सीमा को घटा दिया है।

पहले यात्रियों को 20 से 25 किलो तक के वजन का बैगेज अपने साथ फ्री में ले जाने की छूट दी जाती थी लेकिन अब वजन की सीमा को घटा दिया गया है।

domestic flight policy

मिली जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की परिवर्तित बैगेज पॉलिसी के अनुसार अब घरेलु उड़ान की इकोनॉमी कैटेगरी यानी न्यूनतम किराए वाली श्रेणी में यात्रियों को अपने साथ मुफ्त में 15 किलो वजन लेकर जाने की ही अनुमति है।

अगर कोई यात्री 15 किलो से अधिक वजन लेकर केबिन में सफर करना चाहता है तो इसके लिए उसे अतिरिक्त मूल्य चुकाना पड़ेगा। इस बाबत एयर इंडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। एयर इंडिया की घरेलु उड़ान सेवाओं के लिए नयी बैगेज पॉलिसी 2 मई 2024 से लागू कर दी गयी है।

air india domestic flight policy changed

इस विज्ञप्ति में एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि एयर इंडिया की घरेलु उड़ान की इकोनॉमी क्लास में तीन किराया श्रेणियां होती हैं - (1) कम्फर्ट, (2) कम्फर्ट प्लस और (3) फ्लेक्स। एयर इंडिया ने अपनी घरेलु उड़ान में कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस, दोनों श्रेणियों में ही फ्री केबिन बैगेज के वजन की सीमा को क्रमशः 20 और 25 किलो से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया है। हालांकि फ्लेक्स श्रेणी में फ्री केबिन बैगेज अभी भी 25 किलो की ही अनुमति है। एयर इंडिया के अलावा अन्य सभी एयरलाइंस की घरेलु उड़ान सेवाओं में फ्री केबिन बैगेज की सीमा 15 किमी ही है।

बता दें, एयर इंडिया की घरेलु उड़ानों के बिजनेस क्लास में फ्री केबिन बैगेज की सीमा 25 किलोग्राम से 35 किलोग्राम के बीच होती है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में फ्री केबिन बैगेज की सीमा अलग-अलग होती है, जो एयरलाइंस की बैगेज पॉलिसी पर निर्भर करता है।

किस श्रेणी में कितना है फ्री केबिन बैगेज सीमा -

श्रेणी पुरानी सीमा नयी सीमा
इकोनॉमी कम्फर्ट 20 किलोग्राम 15 किलोग्राम
इकोनॉमी कम्फर्ट प्लस 25 किलोग्राम 15 किलोग्राम
इकोनॉमी फ्लेक्स 25 किलोग्राम अपरिवर्तित
बिजनेस 25-35 किलोग्राम अपरिवर्तित

*वजन किलोग्राम/प्रति व्यक्ति अथवा सीट

More News

    Read more about: flight airport travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+