Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »वायु प्रदूषण में लगातार दूसरे साल दिल्ली के साथ कोलकाता रहा दुनिया में टॉप

वायु प्रदूषण में लगातार दूसरे साल दिल्ली के साथ कोलकाता रहा दुनिया में टॉप

पिछले कई दिनों से दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर सूर्खियों में छाया हुआ है। दिल्ली की हवा में घुला जहर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। सुबह के समय में दिल्ली में प्रदूषण की मोटी जहरीली धुंध छायी रहती है, जिसमें सांस लेना भी लोगों के दुभर होता जा रहा है। लेकिन दिल्ली अकेला शहर नहीं है, जो खतरनाक स्तर के वायु प्रदूषण से जुझ रहा है।

pollution delhi

दिल्ली के साथ-साथ कोलकाता समेत दुनिया भर में कई ऐसे शहर हैं जो इस वक्त वायु प्रदूषण को लेकर चिंता का सबब बने हुए हैं।

हाल ही में स्विस ग्रुप IQ AIR ने दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों की एक लिस्ट जारी की है, जिसमें दिल्ली टॉप पर मौजूद है। वहीं इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर कोलकाता मौजूद है। ऐसा लगातार दूसरी बार हो रहा है जब कोलकाता, दिल्ली के साथ वायु प्रदूषण में दुनिया के टॉप शहरों में शामिल हुआ है। इससे पहले साल 2022 में भी वायु प्रदूषण से संबंधित एक जांच में यह सामने आया था कि दिल्ली के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर कोलकाता ही है। इस लिस्ट में उस समय मुंबई 20वें स्थान पर मौजूद था।

delhi air pollution

दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है दिल्ली

स्विस ग्रुप IQ AIR के हाल ही में जारी रियल टाइम डाटा के मुताबिक रविवार की सुबह 7.30 बजे AQI 483 दर्ज किया गया था जबकि 11.45 बजे AQI 701 पर पहुंच गया था। यह काफी ज्यादा गंभीर स्थिति है। बता दें, वायु प्रदूषण का AQI शून्य से 50 तक होना ही सबसे अच्छा माना जाता है। 50 से 100 के बीच AQI को मध्यम माना जाता है।

delhi morning

वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही गाड़ियों के लिए एक बार फिर से ऑड-इवन फॉर्म्यूला को शुरू करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने घोषणा की है कि 10 से 17 नवंबर तक (रविवार को छोड़कर) दिल्ली में ऑड-इवन परियोजना लागू की जाएगी, जिसमें एक दिन ऑड नंबर वाली और अगले दिन इवन नंबर प्लेट वाली गाड़ियां ही सड़कों पर चलेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिवाली पर दिल्ली में पटाखे पूरी तरह से बैन रखने का फैसला लिया है।

दुनिया का तीसरा और भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर कोलकाता

वायु प्रदूषण की इस लिस्ट में दिल्ली के बाद अगला नंबर कोलकाता का है। स्विस ग्रुप IQ AIR की लिस्ट में कोलकाता भारत का दूसरा सबसे अधिक प्रदूषित शहर है। कोलकाता दुनिया का सबसे प्रदूषित तीसरा शहर है। कोलकाता का AQI 208 दर्ज किया गया है। इससे साबित होता है कि कोलकाता की हवा भी काफी अधिक खराब स्थिति में है। सर्दियों के शुरुआत में ही कोलकाता में प्रदूषण और स्मॉग की समस्या शुरू होने लगती है। कोलकाता में मुख्य रूप से रोडसाइड ढाबा पर कोयले के चुल्हे जलने की वजह से प्रदूषण बढ़ने की बातें सामने आती हैं।

delhi mask man

Top 10 लिस्ट में मुंबई भी है शामिल

दुनिया के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों के स्विस ग्रुप IQ AIR की Top 10 लिस्ट में मुंबई भी शामिल है। मुंबई का AQI लेवल 162 है। यह भारत का तीसरा और दुनिया का 6ठवां सर्वाधिक प्रदूषित शहर है। मुंबई में AQI का स्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे समझ में आता है कि मुंबई की हवा सांस लेने योग्य नहीं है। इसके अलावा दूसरे नंबर पर पाकिस्तान की राजधानी लाहौर है, जिसका AQI लेवल 371 दर्ज किया गया।

दुनिया के Top 10 सबसे प्रदूषित शहर

क्रमांक शहर AQI लेवल
1. दिल्ली, भारत 483
2. लाहौर, पाकिस्तान 371
3. कोलकाता, भारत 206
4. ढाका, बांग्लादेश 189
5. कराची, पाकिस्तान 162
6. मुंबई, भारत 162
7. शंघाई, चीन 159
8. हांगज़ो, चीन 159
9. कुवैत सिटी, कुवैत 155
10. वुहान, चीन 152

Source: IQAir

More News

Read more about: delhi kolkata
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+