Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »त्योहारों के सीजन के एयरलाइंस कंपनियां दे रही हैं बंपर छुट, जल्दी बुक करें अपनी टिकट

त्योहारों के सीजन के एयरलाइंस कंपनियां दे रही हैं बंपर छुट, जल्दी बुक करें अपनी टिकट

त्योहारों वाला सीजन ही साल में ऐसा समय होता है जब सभी कहीं ना कहीं बाहर जरूर जाते हैं। घर से दूर रहने वाले लोग त्योहारों के मौकों पर घर आते और वापस घर से अपने-अपने शहरों की तरफ लौटते हैं। कोई परिवार के साथ त्योहारों के मौके पर ही बाहर घुमने निकल पड़ता है तो कोई देश के किसी दूसरे शहर का रूख करता है, त्योहारों में उस शहर की रौनक देखने के लिए।

spice jet file

कहा जा सकता है कि त्योहारों का सीजन अपने साथ Holiday सीजन भी लेकर आता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए त्योहारों के सीजन में एयरलाइंस कंपनियों ने एयर टिकटों पर भारी छुट की घोषणा की है।

1. इंडिगो

एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए 18% तक की छुट की घोषणा की है। इसके लिए यात्रियों को अपना टिकट इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट या फिर इंडिगो के ऐप से टिकट बुक करनी पड़ेगी। टिकट बुक करते समय यात्री अगर इंडिगो के स्पेशल कोड '6EFEST' का इस्तेमाल पेमेंट करते समय करते हैं तो वे टिकटों की कीमत पर 18% की छुट का लाभ उठा सकेंगे।

Indigo flight

यह ऑफर सिर्फ घरेलु उड़ानों की टिकट पर ही लागू है। याद रखें, यह ऑफर 13 नवंबर 2023 तक ही वैध है। इस ऑफर में यात्री 10 अप्रैल 2024 तक यानी अगले लगभग 6 महीनों तक के लिए एडवांस में टिकट बुक कर सकेंगे।

2. विस्तारा

घरेलु उड़ान के यात्रियों के लिए हाल ही में एयरलाइंस कंपनी विस्तारा ने भी फेस्टिवल स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस ऑफर में विस्तारा की एक तरफ की इकोनॉमी क्लास की टिकटें केवल ₹1,999 से शुरू हो रही हैं। वहीं प्रीमियम इकॉनॉमी क्लास की टिकटें ₹2,799 और बिजनेस क्लास की टिकटें ₹10,999 से शुरू हो रही हैं।

vistara

यह ऑफर 7 से 9 नवंबर 2023 तक ही वैध है। इसलिए जल्दी किजीए, विस्तारा का टिकट बुक करने के लिए आपके पास सिर्फ आज (9 नवंबर) का दिन ही है। इस ऑफर में आप 7 नवंबर 2023 से 10 अप्रैल 2024 के बीच किसी भी दिन यात्रा करने का टिकट बुक कर सकते हैं। ध्यान रखें, यह ऑफर First-Come-First सर्विस के तहत ही सभी घरेलु उड़ानों के यात्रियों के लिए उपलब्ध है।

3. स्पाइस जेट

त्योहारों के सीजन में यात्रियों के लिए स्पाइस जेट भी खास ऑफर लेकर आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट ने सभी घरेलु उड़ान के यात्रियों के लिए सीधे 10% छुट की घोषणा की है। यह ऑफर 30 अक्टूबर 2023 से शुरू हुआ है जो 24 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा।

spice jet airlines

इस दौरान यात्री 1 नवंबर 2023 से 30 मार्च 2024 यानी अगले 5 महीनों में किसी भी दिन यात्रा के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर को पाने के लिए यात्रियों को टिकट बुक करते समय स्पाइस जेट के स्पेशल कूपन कोड 'FESTIVE' का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

नोट :- सभी टिकट संबंधित एयरलाइंस कंपनी के सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से बुक करने पर यात्री ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।

More News

    Read more about: diwali travel flight
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+