Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »स्वतंत्रता दिवस पर एयरलाइंस कंपनियां दे रही हैं टिकट की कीमतों पर बंपर छूट, जल्दी करें बुकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर एयरलाइंस कंपनियां दे रही हैं टिकट की कीमतों पर बंपर छूट, जल्दी करें बुकिंग

अगर बाहर घूमने जाने का प्लान है, तो यहीं सही मौका है। फ्लाइट की टिकटों पर एयरलाइंस कंपनियां बंपर छूट दे रही हैं। इस मौके को हाथ से जाने न दें, और अपनी सुविधानुसार व मनपसंद गंतव्य का टिकट अभी से ही बुक कर लें। कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छूट की घोषणा की है।

वहीं इंडिगो (Indigo) एयरलाइंस ने अपने 18 सालों का सफर पूरा करने की खुशी अपने यात्रियों के साथ बांटते हुए टिकट की कीमतों पर छूट देने की घोषणा की है।

indigo airlines discount

एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) फ्रीडम सेल

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्रीडम सेल की घोषणा कर दी है। यह सेल 5 अगस्त तक ही है। यात्री सेल के दौरान 20 अगस्त से 30 सितंबर 2024 तक के लिए अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। इस सेल में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए टिकट की कीमतें मात्र ₹1947 से शुरू हो रही है।

इंडिगो (IndiaGo) का हैप्पी इंडिगो डे सेल

इस साल इंडिगो एयरलाइंस ने अपने 18 सालों का सफर पूरा किया है। इस खुशी को अपने यात्रियों के साथ बांटते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने हैप्पी इंडिगो डे सेल की घोषणा की है। इस सेल का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को 5 से 8 अगस्त तक अपनी पसंद के आधार पर टिकट बुक करते समय कोड HAPPY18 का इस्तेमाल करना होगा।

यह कोड सिर्फ इंडिगो के आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही वैध होगा। इस कोड का इस्तेमाल कर टिकट बुक करने पर यात्रियों को किराए में 18% की छूट मिलेगी। इसके साथ ही कई अन्य सुविधाओं जैसे सीट का चुनाव, भोजन, एक्सेस बैगेज आदि पर भी 18% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

akasa air sale

अकासा एयर (Akasa Air) का FLYMORE सेल

अकासा एयर ने भी यात्रियों के लिए बंपर छूट की घोषणा की है। अगर कोई यात्री अकासा एयर के आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करते समय कोड FLYMORE का इस्तेमाल करता है तो उसे 20% की छूट मिलेगी। यह छूट 14 से 19 अगस्त तक चलेगी।

इसके अलावा विभिन्न बुकिंग वेबसाइट जैसे MakeMyTrip, Cleartrip, Easemytrip आदि ने भी यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए विभिन्न तरह के ऑफर की घोषणा की है। इस बारे में संबंधित बुकिंग वेबसाइट के आधिकारिक पेज पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। आप अपनी सुविधानुसार इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+