Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी पर सवार होकर सुबह-सुबह निकल पड़े PM मोदी, देखें Photos

काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी पर सवार होकर सुबह-सुबह निकल पड़े PM मोदी, देखें Photos

अपने दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। शनिवार की सुबह-सुबह वह हाथी पर सवार होकर काजीरंगा में घूमने के लिए निकल पड़े। पीएम मोदी 8 मार्च की शाम को ही काजीरंगा पहुंच गये थे।

narendra modi at kaziranga national park

वह काजीरंगा नेशनल पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के पास पुलिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। पीएम मोदी के लिए इस दिन हाथी और जीप दोनों सवारी का इंतजाम किया गया था लेकिन पीएम मोदी ने हाथी पर सवार होकर जंगल की सैर करने का विकल्प चुना।

pm modi riding elephant

कुछ देर तक हाथी की सवारी करने के बाद पीएम मोदी जंगल के अंदर ही जीप पर बैठ गये और अपनी बाकी की जंगल सफारी उन्होंने जीप से पूरी की। शनिवार की अहले सुबह ही पीएम मोदी जंगल में घूमने के लिए निकल पड़े थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 2 घंटे जंगल में बिताया। बता दें, यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल काजीरंगा नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली यात्रा है।

pm modi on jungle safari assam

काला चश्मा, सिर पर हैट और हाथ कैमरा लेकर हाथी पर सवार पीएम मोदी की शानदार तस्वीरें सामने आयी हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क एक लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते रहते हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क मूल रूप से 1 सींग वाले भारतीय गैंडो के लिए सबसे अधिक लोकप्रिय है।

kaziranga national park pm modi

यहां लगभग 2200 से अधिक एक सींग वाले गैंडे रहते हैं जो उनकी कुल विश्व आबादी का लगभग दो-तिहाई हिस्सा है। इसके अलावा काजीरंगा 600 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों का प्राकृतिक निवास स्थान है। यह बाघों का सबसे अधिक घनत्व वाला जंगल होने के साथ-साथ डाल्फिर की संपन्न आबादी भी काजीरंगा नेशनल पार्क का हिस्सा है। वर्ष 1985 को काजीरंगा नेशनल पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

lots of elephants in kaziranga national park

असम में जंगल सफारी के बाद पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश पहुंचेंगे जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने वाले हैं। इसके बाद जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोरफुकल की 125 फीट ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' का अनावरण करेंगे। फिर शाम को वह पश्चिम बंगाल रवाना हो जाएंगे।

narendra modi jeep safari

पीएम मोदी सुबह सुरज उगने से पहले ही काजीरंगा नेशनल पार्क में हाथी पर सवार होकर घूमने निकल पड़े।

early morning narendra modi

पीएम ने लखीमाई, प्रद्युम्न और फूलमाई हाथियों को अपने हाथों से गन्ना खिलाया। और काजीरंगा नेशनल पार्क में अधिक से अधिक पर्यटकों को घूमने आने का आग्रह भी किया।

pm modi visiting assam

हाथी पर सवार होकर काजीरंगा नेशनल पार्क में घूमने निकले प्रधानमंत्री मोदी की शानदार फोटो।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+