Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राम मंदिर के तर्ज पर बन रहा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

राम मंदिर के तर्ज पर बन रहा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट जैसी मिलेंगी सुविधाएं

अयोध्या नगरी अब भगवान राम के जयकारों से गुजने वाली है। दरअसल, राम मंदिर का निर्माण से पूरे भारत में खुशी की लहर है। अब ऐसे में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का भी नवीनीकरण किया जा रहा है और ये स्टेशन राम मंदिर के तर्ज पर ही बनाया जा रहा है। इस रेलवे स्टेशन के बन जाने के बाद अब अयोध्या नगरी भी बिल्कुल जगमगाने सी लगेगी और ये सब मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए किया जा रहा है।

राम नगरी में बनने वाले इस रेलवे स्टेशन को लेकर कहा जा रहा है कि ये स्टेशन बनने के बाद एकदम एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। यहां तक कि इस स्टेशन एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। राम मंदिर के तर्ज पर बनने वाले इस स्टेशन का काम लगभग लगभग पूरा हो चुका है।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह रेलवे स्टेशन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह रेलवे स्टेशन

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन देश के सबसे खूबसूरत और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाला है। इसके दूसरे चरण का काम भी शुरू हो चुका है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। इस बिल्डिंग में लगे टाइल्स, शीशे, दरवाजे, लाइटिंग, पत्थर इत्यादि इसकी भव्यता को दर्शा रहे हैं।

बुजुर्गों और महिलाओं का खास ख्याल

बुजुर्गों और महिलाओं का खास ख्याल

इस स्टेशन की बिल्डिंग में ऊपर लगे पंखे और नीचे फर्श की डिजाइन यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। फिलहाल, बिल्डिंग के निर्माण की बात की जाए तो इस भवन के निर्माण का पूरा हो चुका है। बस फीनिशिंग का काम चल रहा है, जो भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। खासतौर पर बात की जाए तो इस पवित्र नगरी में आने वाले बुजुर्गों और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इस स्टेशन में लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, एसी बेडरूम, वॉशरूम समेत अन्य सुविधाएं रखी गई है। इसके अलावा पूरे भवन में दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था भी की गई है।

पूरी तरीके से हाईटेक होगा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

पूरी तरीके से हाईटेक होगा अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन

इतना ही नहीं, स्टेशन के अंदर पार्किंग की सुविधा, खूबसूरत भवन, कर्मचारियों के लिए आवास, कार्यालय, रेलवे पुलिस का कार्यालय इत्यादि की हाईटेक सुविधाएं दी गई है। इसके साथ हीऊपर 2 शिखर, 4 पिरामिड, बीच में मुकुट और धनुष का आकृति भी दिखने वाली है। इसके बनाने का काम 2018 में शुरू हुआ था, जो दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। इसे बनाने में कुल 150 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस आठ मंजिला इमारत में कुल 5000 वाहनों को खड़ा करने वाली क्षमता की पार्किंग भी होगी।दरअसल, राम मंदिर के आसपास के सभी इलाकों को विकसित किया जा रहा है, जिससे राम नगरी पूरी तरीके एक स्मार्ट सिटी में भी तब्दील हो सकें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+