Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अयोध्या में मनायी जाने वाली है इस साल बड़ी ही भव्य दीवाली, दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे सरयू के घाट

अयोध्या में मनायी जाने वाली है इस साल बड़ी ही भव्य दीवाली, दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे सरयू के घाट

इस साल की दीवाली बड़ी खास होने वाली है। खासतौर पर अयोध्यावासियों के लिए। हो भी क्यों न...कई सौ सालों के इंतजार के बाद आखिरकार इस साल जनवरी के महीने में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। इस साल रामलला पहली बार श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में अपने भक्तों के साथ दीवाली मनाने वाले हैं।

इस साल की दीवाली को खास बनाने में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस दीवाली के मौके पर सरयू नदी के घाटों पर जलाए जाने वाले दीयों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गयी है।

ayodhya deepotsav

खरीदें जाएंगे 32 लाख दीये

इस साल दीपोत्सव के मौके पर सरयू नदी के 55 घाटों के साथ-साथ भजन संध्या स्थल पर भी 28 लाख दीए जलाने के लिए कहा गया है। प्रशासनिक स्तर पर दीपोत्सव को भव्य और शानदार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के संस्कृति और पर्यटन विभाग राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने दीपोत्सव पर टेंडर आमंत्रित किये हैं। बताया जाता है कि इस साल दीयों के आकार में भी परिवर्तन किया जाएगा। इस बार जिन दीयों को जलाया जाएगा, उनमें हर एक दीए में 30 मिली तेल डाला जाएगा।

ayodhya deewali 2024

बताया जाता है कि दीपोत्सव 2024 के लिए 32 लाख दीए खरीदे जाएंगे। इन दीयों को जलाने के लिए रुई की 40 लाख बत्तियों का इस्तेमाल किया जाएगा। रामपथ पर 18 झांकियां निकाली जाएंगी जिनकी शोभायात्रा 3 किमी लंबी होगी। इसे लेकर संस्कृति व पर्यटन विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। भगवान राम के राज्याभिषेक और माता सीता के आगमन के लिए फूलों से सजाया हुआ मंच तैयार किया जाएगा। राम की पैड़ी पर स्टेडियम के तर्ज पर ही सीढ़ियां बनायी गयी है जिसमें एक बार में 10-15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की जा सकेगी।

deewali deepotsav 2024

बताया जाता है कि इस साल दीपोत्सव पर राज्य सरकार ने 25 लाख दीयों को जलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसके लिए 30 हजार से ज्यादा वॉलेंटियर काम करने वाले हैं। मीडिया से बात करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा कि इस बार दीवाली पर मंदिर परिसर और मंदिर में 2 लाख दीए जलाए जाएंगे। चीना सामानों और लाइट्स पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। मंदिर परिसर को सजाने के लिए करीब 50 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जाएगा। मंदिर को सजाने के लिए चाइनीज झालरों के बजाए भारत में बनी देसी लाइट्स का उपयोग किया जाएगा।

More News

Read more about: diwali ayodhya
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+