Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर में मानसून की एडवांस बारिश ने तोड़ा 133 सालों का रिकॉर्ड, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों का मौसम!

बैंगलोर में मानसून की एडवांस बारिश ने तोड़ा 133 सालों का रिकॉर्ड, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों का मौसम!

बैंगलोर में मानसून की बारिश ने दस्तक दे दी है। इस वजह से पूरे समुद्रतटिय क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बैंगलोर में बारिश का Yellow अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि सोमवार (3 जून) को भी बैंगलोर में बारिश और वज्रपात होने की संभावना है जो 5 जून तक जारी रह सकता है।

इस बीच रविवार को हुई बारिश ने बैंगलोर में पिछले 133 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बात की जानकारी कर्नाटक के मौसम विभाग ने X हैंडल पर दी है।

bangalore rain

रिकॉर्ड तोड़ बारिश

कर्नाटक के मौसम विभाग ने X हैंडल पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है कि बैंगलोर में पिछले 133 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बारिश हुई है। जून में किसी भी एक दिन में 133 साल पुराना रिकॉर्ड 101.6 मिमी का रहा है, लेकिन पिछले 2 दिनों में बैंगलोर में लगातार 140.7 मिमी बारिश हो चुकी है। इसने जून में एक दिन में होने वाली औसत बारिश 110.3 मिमी का रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

मौसम विभाग के अनुसार पुराना रिकॉर्ड :

  • 16 जून 1891 : 101.6 मिमी
  • 01 जून 2013 : 100 मिमी
  • 11 जून 2009 : 89.6 मिमी

206 से ज्यादा पेड़ उखड़े

रविवार को हुई भारी बारिश और आंधी की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति पैदा हो गयी। इस वजह से मेट्रो और ट्रैफिक के संचालन में भी परेशानी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार जलजमाव के कारण हेब्बल अंडरपास, केएफसी रोड से गुंजुर रोड, चिक्कजला कोट क्रॉस, बेन्नीगनहल्ली रेलवे ब्रिज और हेब्बल सर्कल में ट्रैफिक के सुचारु संचालन में काफी मुश्किलें आयी।

tree fall bangalore

इसके अलावा बैंगलोर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम रही। वहीं शहर में करीब 206 पेड़ उखड़कर और 41 जगहों पर पेड़ की शाखाएं टूटकर गिर गयी। पेड़ की एक शाखा नम्मा मेट्रो के पर्पल लाइन पर एमजी रोड और ट्रिनिटी स्टेशनों के बीच भी गिरी, जिस कारण इंदिरानगर और एमजी रोड स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन बंद रखना पड़ा था।

कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर के आसमान में अभी बादल छाये हुए ही रहेंगे। 2 से 5 जून तक हल्की-फुल्की बौछार या फिर वज्रपात होने की संभावना नजर आ रही है। लेकिन 8 और 9 जून को बैंगलोर में एक बार फिर से भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

बैंगलोर में आज का अधिकतम तापमान 29.41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में हवा 60 किमी प्रति घंटा की गति से बह रही है। वहीं 4 जून को बैंगलोर का न्यूनतम तापमान 23.84 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.85 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

heavy rain bangalore

कर्नाटक में हुई मानसून की दस्तक

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून ने कर्नाटक में निर्धारित समय से पहले ही दस्तक दे ही। केरल में 30 मई को प्रवेश किया था जिसके महज 3 दिन बाद ही यह कर्नाटक में भी पहुंच चुका है। मार्च और अप्रैल के महीने में हीटवेव की स्थिति की वजह से राज्य के 236 में से 220 तालुका में सुखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी। इस वजह से खेती और किसानों को काफी मुश्किलें भी हो रही थी। लेकिन मानसून के आगमन के साथ ही उम्मीद की जा रही है कि किसानों को परेशानियों से काफी निजात मिला है।

More News

    Read more about: bangalore monsoon weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+