Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर एयरपोर्ट ने लगायी हैट्रिक, लगातार तीसरी बार जीता यह खिताब

बैंगलोर एयरपोर्ट ने लगायी हैट्रिक, लगातार तीसरी बार जीता यह खिताब

एक तरफ ICC Men's क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारत टीम ने लगातार तीन मैच जीतने की हैट्रिक लगा दी है तो दूसरी तरफ बैंगलोर एयरपोर्ट भी हैट्रिक लगा चुका है। अरे नहीं, बैंगलोर एयरपोर्ट की कोई क्रिकेट टीम नहीं है। दरअसल, बैंगलोर एयरपोर्ट को लगातार तीसरी बार दुनिया का सबसे समय का पाबंद यानी Most Punctual एयरपोर्ट का खिताब मिला है। बैंगलोर के केम्पगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) को लगातार तीसरे महीने यह अवॉर्ड प्रदान किया गया है।

airport

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही एविएशन एनालिटिक्स फार्म Cirium ने एक सर्वे किया जिसमें पता चला कि बैंगलोर एयरपोर्ट से अपने बिल्कुल सही समय पर उड़ान भरने वाली विमानों ने तो रिकॉर्ड ही बना डाला है। बैंगलोर एयरपोर्ट लगातार तीसरे महीने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अधिक समय का पाबंद एयरपोर्ट बन चुका है।

Cirium के सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक बैंगलोर से सितंबर माह में 88.51% विमान अपने बिल्कुल सटीक समय पर उड़ान भरा है, जो अपने-आप में एक बड़ी उपलब्धी है। इससे पहले जुलाई में 87.51 %, अगस्त में 89.66% विमानों ने सटिक समय पर उड़ान भरकर बैंगलोर के KIA एयरपोर्ट को लगातार तीसरे महीने दुनिया भर में समय का सबसे अधिक पाबंद एयरपोर्ट का खिताब जीतवाया है।

flight taking off

गौरतलब है कि बैंगलोर एयरपोर्ट से 35 विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों की विमानें लगभग 88 रूट के लिए उड़ान भरती है। आज के समय में भारत में बैंगलोर एयरपोर्ट तीसरा सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। वर्ष 2022-23 के दौरान बैंगलोर एयरपोर्ट से होकर करीब 31.91 मिलियन यात्रियों ने आवाजाही की है। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के आने-जाने के बावजूद समय का पाबंद बना रहना, वास्तव में एक बड़ी उपलब्धी है।

Cirium के सर्वे के अनुसार बैंगलोर के अलावा भारत से जिन अन्य एयरपोर्ट्स ने समय की पाबंदी में दुनिया के Top 15 एयरपोर्ट्स में अपनी जगह बनायी है, उनमें हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी शामिल है।

दुनिया भर के Top 15 एयरपोर्ट्स, जो हैं समय के पाबंद

1. केम्पगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बैंगलोर, भारत
2. सॉल्ट लेक सिटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, उता, अमेरिका
3. राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद, भारत
4. सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मिनेसोटा, अमेरिका
5. अल डोराडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बोगोता, कोलम्बिया
6. ऑस्लो एयरपोर्ट गार्डमियॉन, नॉर्वे
7. डेट्रॉएट मेट्रोपॉलीटन वेन काउंटी एयरपोर्ट, अमेरिका
8. हार्ट्सफिल्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशन एयरपोर्ट, अमेरिका
9. हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दोहा, कतर
10. सियाटेल-टाकोमा इंटरनेशन एयरपोर्ट, अमेरिका
11. फिनिक्स स्काय हार्बर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका
12. सैन डियागो इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका
13. शैर्लॉट डगलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका
14. सैफ्रांसिसको इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका
15. लॉस एंजेलस इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमेरिका

More News

    Read more about: karnataka bangalore airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+