Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bangalore Bandh : क्या करें अगर बंद समर्थकों के हुड़दंग में फंस जाएं?

Bangalore Bandh : क्या करें अगर बंद समर्थकों के हुड़दंग में फंस जाएं?

तमिलनाडु को कावेरी नदी का पानी दिये जाने के विरोध में कर्नाटक के विभिन्न किसान संगठन और कन्नड़ समर्थक संगठनों समेत करीब 175 संगठनों ने 26 सितंबर को बैंगलोर बंद की घोषणा की है। इस बंद को भाजपा और JDS का भी समर्थन मिल चुका है। पूरी संभावना है कि 26 सितंबर को बैंगलोर शहर पूर्ण रूप से ठहर जाएगा।

bandh

प्राइवेट टैक्सी, ओला और उबर के साथ-साथ BMTC बसें और ऑटो रिक्शा भी नहीं चलेंगी। शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, सिनेमा हॉल को बंद रखा जाएगा। कई ऑफिसों ने अपने कर्मियों के लिए Work from Home (WFH) की घोषणा भी कर दी है। स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखा जाएगा। बंद के दिन घर से बाहर नहीं निकलना ही सबसे बुद्धिमानी का काम होगा, लेकिन किसी कारणवश आप घर से निकले और बंद समर्थकों के हुड़दंग में अगर फंस जाएं तो क्या करना चाहिए?

बंद के दिन कौन सी सावधानी बरतें

  • बिना किसी कारण के बंद के दिन घर से निकलने की गलती ना करें।
  • घर के बाहर बंद का नजारा देखने जाने जैसी बचकानी हरकतें ना करें।
  • अगर घर से दवाईयों जैसी किसी आपातकालिन जरूरत के लिए निकल रहे हैं तो साथ में डॉक्टर का प्रेस्क्रिप्शन लेकर ही निकलें।
  • खाने-पीने के सामान एक दिन पहले ही स्टोर कर लें।
  • अगर घर में खाना बनाने का प्रावधान नहीं है तो सुखे फल, मेवे और ड्राई फूड जैसे सामान पर्याप्त मात्रा में खरीदकर स्टोर कर लें।
  • वाहन से जाना पड़े, इतनी दूर तक जाने से पहले आपके घर और आसपास के क्षेत्र को अच्छी तरह से परख कर लें।
  • अगर बाहर बंद समर्थक किसी तरह का हुड़दंग मचा रहे हो तो खिड़कियों या बराम्दे से सुरक्षित दूरी बना कर रखें। संभव है बंद का फायदा उठाकर कोई असमाजिक तत्व पत्थर फेंकने जैसी हरकत कर बैठे।
  • घर के मुख्य दरवाजों को बंद ही रखें।
bandh 2

अगर हुड़दंगबाजों में फंस जाएं तो क्या करें

  • अगर जरूरी काम से बाहर निकलने के बाद कहीं बंद समर्थकों के हंगामें में फंस जाएं तो सबसे पहले उनसे सुरक्षित दूरी बनाने की कोशिश करें।
  • हंगामे से दूर जाते समय, दौड़े नहीं, वर्ना आप उनकी नजरों में आ सकते हैं और मुश्किल में भी फंस सकते हैं।
  • अगर कहीं किसी दुकान या घर में कुछ देर छिपने का मौका मिल जाए तो वहां तब तक छिपे रहे जब तक हंगामेबाज इलाके से दूर ना चले जाएं।
  • आसपास अगर पुलिस या सुरक्षाकर्मी दिख जाएं तो उनसे मदद मांगने में बिल्कुल ना हिचकिचाएं।
  • पुलिस से मदद मांगते समय घर से बाहर निकलने का वास्तविक कारण ही बताएं। झुठ बोलने की कोशिश ना करें।
  • अगर हुड़दंगबाजों के बीच फंस जाएं तो किसी भी ऐसी जगह पर भूलकर भी मत जाएं जहां Dead End हो। इससे बचने के कम और मुश्किलों में फंसने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

More News

    Read more about: bangalore tamilnadu karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+