Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bangalore Bandh : 26 सितंबर को पूरी तरह से रूक जाएगा शहर, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Bangalore Bandh : 26 सितंबर को पूरी तरह से रूक जाएगा शहर, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद

तमिलनाडू के लिए कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने के विरोध में कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन का यह सिलसिला पिछले शनिवार से ही शुरू हो चुका है। इस बीच कर्नाटक के कई संगठनों (संख्या संभवतः 150 से अधिक) ने 26 सितंबर को बैंगलोर बंद का आह्वान किया है। किसान नेता कुरुबुरु शांताकुमार ने बंदे का ऐलान करते हुए विभिन्न संगठनों से सहयोग मांगा है। भाजपा और JDS ने इस बंद का समर्थन किया है।

Bandh bus

विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर पूरे कर्नाटक की सुरक्षा-व्यवस्था को कड़ी कर दी गयी है। लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठ रहा है कि क्या 26 सितंबर को बैंगलोर बंद के दिन पूरा शहर ठप्प पड़ जाएगा?

क्या रह सकता है बंद

बैंगलोर बंद के दिन पूरी संभावना है कि बंद समर्थक तमिलनाडू स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों और वाहनों को रोकने की कोशिश करेंगे। इस वजह से संभव है कि होसुर व कृष्णगिरी क्षेत्रों से जो लोग बैंगलोर आते हैं, उन्हें बैंगलोर शहर में प्रवेश ही करने ना दिया जाए। हमारी सलाह है कि अगर आपका वाहन TN नंबर से रजिस्टर्ड है तो 26 सितंबर को अपने वाहन बाहर ना निकाले। होसुर और कृष्णगिरी इलाके से आने वाले लोगों को बैंगलोर में प्रवेश नहीं करने दिया जा सकता है। बंद का समर्थन 53 कन्नड़ संस्थान कर रहे हैं। इसलिए इस दिन BMTC बसें, ओला, उबर, ऑटो रिक्शा, मेट्रो और प्राइवेट टैक्सी भी नहीं चलेगी। ना तो कोई रेस्तरां खुला रहेगा और ना ही ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप भी काम नहीं करेगी और ऑनलाइन फूड नहीं मिल सकेगा। शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल बंद रहेंगे।

क्या खुली रह सकती है

प्राइवेट कंपनियों को बंद नहीं किया गया है। काफी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को Work From Home (WFM) की सुविधा दे दी है। 26 सितंबर को पूरी संभावना है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी नहीं मिलेगी। इसलिए अगर आप बाहर से खाना मंगाकर खाते हैं या प्लान बना रहे हैं तो उसकी व्यवस्था पहले से ही घर में करके रखें। आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं के खुली रहने की संभावना है। इसके अलावा आपातकालिन स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, अग्निशमन और आपातकालिन सेवाओं को चालू रखा जाएगा। पुलिस विभाग पूरी तरह से चौकस रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि ग्रॉसरी शॉप खुली रहेंगी। इसके साथ ही दुध के लिए भी आपको इधर-उधर भागादौड़ी नहीं करनी पड़ सकती है।

More News

    Read more about: bangalore tamilnadu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+