कावेरी नदी से पानी छोड़े जाने मुद्दे पर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच तनातनी चल रही है। 26 सितंबर (मंगलवार) को करीब 53 कन्नड़ संस्थानों ने मिलकर बैंगलोर बंद का आह्वान किया है। इसमें भाजपा और JDS का समर्थन भी उन्हें प्राप्त है। 26 सितंबर को पूरे बैंगलोर शहर के ठप्प पड़ जाने की पूरी संभावना है। ना प्राइवेट टैक्सी, ओला, उबर चलेगी, ना ही BMTC बसें।

वैसी गाड़ियां जिनका नंबर प्लेट TN नंबर से रजिस्टर्ड हैं, बंद के दौरान उनका सड़कों पर ना उतरना ही अधिक अच्छा रहेगा। लेकिन वो लोग क्या करें, जिन्हें एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा?
सबसे पहले क्या करें
अगर 26 सितंबर को बंद के दिन आपका विमान या ट्रेन का टिकट है तो एयरलाइंस कंपनी या IRCTC के आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें बनाएं रखें। संभव है कि आपकी ट्रेन को कैंसिल या रिशिड्यूल कर दिया गया हो या एयरलाइंस कंपनी टिकट कैंसिल करने अथवा उसे रिशिड्यूल करने का मौका दे रही हो। घर से निकलने से पहले एक बार अच्छी तरह से वेबसाइट चेक करने के बाद ही निकले। अगर संभव हो तो ज्यादा Risk ना लेते हुए अपनी यात्रा को 1 दिन के लिए टाल दें। किन्तु किसी कारणवश अगर आप अपनी यात्रा नहीं टाल सकते और आपको एयरपोर्ट या स्टेशन जाना ही पड़े तो घर से निकलते समय अपना लाइव लोकेशन अपने परिवार के किसी सदस्य या भरोसेमंद दोस्त के साथ जरूर शेयर करें।
अगर अपनी यात्रा को एक दिन के लिए टाल सकते हैं तो एयरलाइंस कंपनी से इस बाबत जरूर संपर्क करें। लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियां अपने यात्रियों को फ्लाइट रिशेड्यूल करने का विकल्प उपलब्ध करवा रही है। संभव है, इसके लिए आपको कुछ कीमत चुकानी पड़े लेकिन किसी भी तरह की परेशानी में फंसने से बेहतर है कि आप अपनी फ्लाइट को रिशेड्यूल करवा लें। बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उनसे जितनी जल्दी संभव एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी में ना फंसना पड़ जाए।
बता दें, बैंगलोर बंद के मद्देनजर एयरलाइंस कंपनियों के पास टिकट रद्द और रिशेड्यूल करने के काफी आवेदन आ रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी एयरलाइंस कंपनियां भी उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं।

क्या करें अगर जाना हो एयरपोर्ट
अगर 26 सितंबर की अहले सुबह आपकी फ्लाईट है तो कोशिश करे एक दिन पहले यानी 25 सितंबर की रात को ही एयरपोर्ट पहुंच जाएं। हो सकता है आपको एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर इतनी जल्दी प्रवेश ना करने दिया जाए, जिस वजह से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बंद के दौरान किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या तोड़-फोड़ में फंसने से आप बच जाएंगे और सुरक्षित भी रहेंगे। अगर आपकी फ्लाइट 26 सितंबर को दिन में या शाम के वक्त है तो एयरपोर्ट के आसपास किसी बजट होटल में एक दिन के लिए कमरा बुक कर लें। पूरा दिन आराम करने का भी मौका मिल जाएगा और किसी तरह की परेशानी में फंसने से भी आप बच जाएंगे।
अगर किसी भी परेशानी में फंसने का थोड़ा भी अनुमान मिल रहा हो तो पुलिस से मदद मांगने में बिल्कुल देर ना करें। अपने मोबाइल के स्पीड डायल में पुलिस कंट्रोल रुम और अपने किसी परिचित व्यक्ति का नंबर सेव करके रखें। अपने बैग के किसी एक पॉकेट में अपने किसी परिचित या परिवार के सदस्य का कॉन्टैक्ट नंबर और पता लिखकर जरूर रखें ताकि आपके किसी भी प्रकार से मुश्किल में फंसने पर आपको जानने वाले लोगों से मदद मांगी जा सकें।
एयरपोर्ट जाने के लिए कौन सा रूट लें
26 सितंबर को आपको एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पहुंचना है तो सबसे पहले अपने उन परिचितों की मदद लें, जिनके पास कर्नाटक के नंबर प्लेट वाली गाड़ियां हैं। किसी भी पीली नंबर प्लेट वाली गाड़ी से एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने की गलती बिल्कुल ना करें। आपके साथ-साथ गाड़ी का ड्राइवर भी किसी मुश्किल में फंस सकता है। बैंगलोर एयरपोर्ट जाते समय शहर के अंदर का रास्ता ना लेकर Ring Road से होकर जाएं।

विधानसौधा या सिटी मार्केट को Avoid करने की कोशिश करें। अगर 26 सितंबर को आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाने के लिए घर से निकलने वाले हैं तो निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटा अतिरिक्त समय हाथ में लेकर ही घर से निकले। एक बार एयरपोर्ट या स्टेशन पहुंच जाने के बाद वहां आराम से समय बिता सकते हैं। अपने विमान या ट्रेन की टिकट को सामने ही रखें ताकि जरूरत होने पर पुलिस या सुरक्षाकर्मियों को टिकट दिखाकर उनसे मदद मांगी जा सकें।



Click it and Unblock the Notifications














