Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर की सड़कों पर होगी स्पीड ट्रैप कैमरे की पैनी निगरानी, ओवर स्पीडिंग पर कितना लगेगा जुर्माना?

बैंगलोर की सड़कों पर होगी स्पीड ट्रैप कैमरे की पैनी निगरानी, ओवर स्पीडिंग पर कितना लगेगा जुर्माना?

बैंगलोर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड पर अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती है। इस रास्ते पर सड़क हादसों की मुख्य वजह गाड़ियों की ओवर स्पीडिंग होती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के पहले चार महीनों के दौरान ही इस रोड पर 110 सड़क हादसे हो चुके हैं, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी और 111 लोग घायल हो गये।

ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने और सड़क हादसों को कम करने के लिए बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर न सिर्फ अधिकतम स्पीड की सीमा को निर्धारित कर दिया है बल्कि AI तकनीक से लैस स्पीड ट्रैप कैमरा भी लगाया गया है। यानी अगर किसी भी वाहन ने ओवर स्पीडिंग की तो चालान कटना तय है और उसे पता भी नहीं चलेगा कि वह कब और कहां से ट्रैफिक पुलिस की नजरों में आ गया।

bangalore airport road ai speed trap camera

मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर कुल 8 स्पीड ट्रैप कैमरा लगाए हैं, जो AI तकनीक से लैस हैं। इस रास्ते पर वाहनों के गति की अधिकतम सीमा 80 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गयी है। इसका मतलब है कि अगर किसी वाहन ने 80 किमी प्रतिघंटा की स्पीड को पार किया तो उसका चालान कट जाएगा और जुर्माना भरना पड़ेगा।

बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे शहर में होने वाले सभी हादसों का 10 फीसदी हादसा इसी रोड पर होता है। यह रोड एलिवेटेड रोड है तो लोग इस रोड पर ओवर स्पीडिंग करते हैं। इस कारण से ही ट्रैफिक पुलिस ने बैंगलोर इंटनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ मिलकर ओवर स्पीडिंग को रोकने के लिए AI तकनीक वाले कैमरों का सहारा लिया है।

खुद चालान जारी करने में हैं सक्षम

speed trap camera bangalore traffic

एयरपोर्ट रोड पर लगाए गये स्पीड ट्रैप कैमरे गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों का पता लगाने के लिए AI एल्गोरिदम का इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही कोई वाहन गति सीमा का उल्लंघन करता है तो ये कैमरे तुरंत ऑटोमेटिक तरीके से जुर्माना जारी कर सकते हैं। बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस ने स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से ओवरस्पीडिंग उल्लंघन को लेकर एक स्पष्ट जुर्माना संरचना तैयार किया है।

कितना होगा जुर्माना?

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावे में बताया गया है कि बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस के दस्तावेजों के अनुसार अगर कोई दोपहिया वाहन लापरवाही या खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करता है तो उसपर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं ओवरस्पीडिंग करने पर वाहन पर ₹2000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

More News

    Read more about: bangalore travel airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+