Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »4 लेन से बढ़कर 12 लेन का होगा बैंगलोर-हैदराबाद नेशनल हाईवे

4 लेन से बढ़कर 12 लेन का होगा बैंगलोर-हैदराबाद नेशनल हाईवे

बैंगलोर-हैदराबाद नेशनल हाईवे, जिसे NH-44 भी कहा जाता है, को चौड़ा बनाने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे ही है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल यह नेशनल हाईवे, जो 4 लेन चौड़ा है, को 12 लेन चौड़ा बनाने के प्रस्ताव को केंद्र की मंजूरी मिली है।

दावा किया जा रहा है कि इस नेशनल हाईवे के चौड़ा बनने से इलाके का आर्थिक और विकास काफी तेजी से होगा।

bangallore-hyderabad national highway

इस नेशनल हाईवे का विकास करने के साथ-साथ रोड की स्थिति, दोनों शहरों के बीच आवाजाही का समय और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार एनएच-44 को चौड़ा बनाने से सबसे ज्यादा फायदा कुर्नूल और अनंतपुर जैसे शहरों का विकास तो होगा ही साथ में कई अन्य बड़े शहर भी एक-दूसरे से जुड़ जाएंगे। बताया जाता है कि नेशनल हाईवे को चौड़ा बनाने की इस परियोजना से लोगों को रोजगार के अलावा इन क्षेत्रों में पर्यटन का भी काफी विकास होगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के पूरा होने और इसकी फंडिंग संबंधित सभी चीजें देखने की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश सरकार पर है, जो केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस परियोजना को पूरा करेगी। बताया जाता है कि इस परियोजना में सुविधा हो इस वजह से ही हाईवे के साथ-साथ विस्तृत रूट पर भी टोल बुथ को लगाया गया है जिससे फंड मिल सकें और भविष्य में भी इसकी देखरेख की जा सकें।

हैदराबाद-बैंगलोर नेशनल हाईवे का विस्तार क्षेत्रीय विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। जैसे-जैसे सड़क चौड़ी होती जाएगी, रायलसीमा में प्रगति, समृद्धि और कनेक्टिविटी के अवसर भी बढ़ेंगे। यह ऐतिहासिक कदम विकास और वृद्धि की दिशा में क्षेत्र की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

More News

    Read more about: bangalore hyderabad highway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+