Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »पुरी-राउरकेला के साथ इसी महीने शुरू हो सकती है बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

पुरी-राउरकेला के साथ इसी महीने शुरू हो सकती है बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

भारत की सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद से ही रेलवे की दिशा ही बदल गयी है। देश के एक शहर को दूसरे से जोड़ने का काम वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार कर रही है। अब तक देशभर में लगभग 40 वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत हो चुकी है।

vande bharat photo

दुर्गा पूजा से पहले ही ओडिशा के लोगों को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा से पहले ही पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत होने वाली है। वहीं दूसरी तरफ बहुप्रतिक्षित बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत भी इसी महीने ही होने की संभावना है।

मिली जानकारी के अनुसार पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत सितंबर माह के तीसरे या चौथे सप्ताह में हो सकती है। यह ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी, जो पुरी से राउरकेला के बीच चलेगी। इसी साल जनवरी में पुरी-हावड़ा के बीच ओडिशा के पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है। बताया जाता है कि इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं कर सकते हैं।

vande bharat express

इस ट्रेन का परिचालन पुरी-भुवनेश्वर-कटक-आंगुल-राउरकेला रुट पर होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन का परिचालन शनिवार के अलावा सप्ताह के 6 दिन होगा। बताया जाता है कि पुरी से राउरकेला के बीच इस ट्रेन का ठहराव खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकनाल, आंगुल, केरेजांगा, सम्बलपुर और झारसुगुड़ा में होगा। ट्रेन की रफ्तार अधिकतम 130 मील प्रतिघंटा होगी। पुरी से राउरकेला के बीच की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को 6-7 घंटों का समय लग सकता है।

दूसरी तरफ बैंगलोर से हैदराबाद के बीच बहुप्रतिक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत इसी माह में होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर से यह ट्रेन पटरी पर अपनी रफ्तार दिखा सकती है। बताया जाता है कि यह ट्रेन हैदराबाद के काचीगुडा रेलवे स्टेशन और बैंगलोर के यशवंतपुर रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। आमतौर पर बैंगलोर से हैदराबाद तक सड़क मार्ग से आने में करीब 10 घंटों का समय लगता है। लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से यह समय घटकर महज 4 घंटे हो जाएगी।

train

बताया जाता है कि इस रुट पर ट्रेन के परिचालन के लिए ट्रायल रन की शुरुआत भी हो चुकी है। बताया जाता है कि औपचारिक प्रक्रियाओं के पूरा होते ही इस ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक पुरी-राउरकेला और बैंगलोर-हैदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में किसी के बारे में भी आधिकारिक तौर पर किसी जानकारी की पुष्टि नहीं की गयी है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+