बैंगलोर की बारिश पिछले 150 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। सुनकर जरा अटपटा लग रहा होगा कि पिछले काफी दिनों से जहां बैंगलोर में हल्की-फुल्की बारिश ही हो रही है, वहां हम रिकॉर्ड तोड़ बारिश की बात क्यों कर रहे हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में कर्नाटक मौसम विभाग के हवाले से कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है।
इन दावों के मुताबिक 1867 के बाद जून 2024 में बैंगलोर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की जा सकती है। यहीं दावा बैंगलोरवासियों के मन में कई तरह के सवाल भी पैदा कर रहा है।

इस साल के शुरुआत में जब मौसम वैज्ञानिकों ने घोषणा की थी कि एल नीना का प्रभाव खत्म होकर इस साल ला नीनो का प्रभाव शुरू होगा, तब कहा गया था कि बारिश सामान्य से ज्यादा होने वाली है।
पिछले दिनों मौसम वैज्ञानिकों ने घोषणा कर दी कि इस साल जून में सामान्य से करीब 20% बारिश कम हुई है। तो फिर अब मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये मौसम विभाग के इस नये दावे का क्या अर्थ होता है?
आइए समझने की कोशिश करें...
पहले जान लेते हैं मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में क्या दावा किया गया है! डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक रविवार की सुबह 8.30 बजे तक बैंगलोर सिटी में करीब 203 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार तक बैंगलोर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इससे पहले जून के महीने में बैंगलोर में सबसे ज्यादा बारिश 1996 में हुई थी, तब 228.02 मिमी बारिश दर्ज की गयी थी। 2 जून 2024 को बैंगलोर में सर्वाधिक 111.11 मिमी बारिश हुई थी, जिसने 133 सालों का रिकॉर्ड तोड़ डाला था। यह एक दिन में बैंगलोर में हुई सर्वाधिक बारिश थी।

लेकिन फिर मौसम विभाग ने जून में 20% कम बारिश होने का दावा क्यों किया?
कुछ दिनों पहले ही मौसम विभाग द्वारा जून महीने को किये गये भविष्यवाणी के मुताबिक जून में सामान्य के मुकाबले करीब 20% कम बारिश हुई है। लेकिन ध्यान दे, मौसम विभाग की यह घोषणा देशभर के लिए थी, जबकि मौसम विभाग ने ज्यादा बारिश होने की जो घोषणा की है वह सिर्फ बैंगलोर के लिए है। बताया जाता है कि अगले सप्ताह बैंगलोर समेत पूरे कर्नाटक में बारिश और गरज के साथ छिंटे पड़ने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाओं की चेतावनी भी जारी की गयी है।
क्या है मौसम विभाग की चेतावनी?
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने कर्नाटक के समुद्रतटिय क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तर कन्नड़, उडुपी, चिकमंगलुरु, हसन, शिमोग्गा और कोडागु आदि में गुरुवार तक भारी से अतिभारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं बिदर, कालाबुरागी, बेलागावी, धारवाड़, हावेरी, मैसूर और चमराजनगर में गुरुवार तक बारिश की पीली चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इस दौरान बारिश के साथ लगभग 35-45 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं जिनकी रफ्तार 55 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ सकती है, के बहने की संभावना है। इस कारण मछुआरों से अगले बुधवार तक कर्नाटक में समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।



Click it and Unblock the Notifications














