Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन जुलाई में नहीं हो रहा शुरू, कब तक है संभावना!

बैंगलोर मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन जुलाई में नहीं हो रहा शुरू, कब तक है संभावना!

बैंगलोर नम्मा मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन, जो नगासंद्रा से मदावरा को जोड़ेगी, पर यात्री सेवाओं के शुरू होने का थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर बैंगलोर के ग्रीन लाइन मेट्रो का 3.7 किमी लंबा एक्सटेंशन, जो अपने पिछले कई डेडलाइन को मिस कर चुका है, जुलाई में भी शुरू नहीं हो रहा है।

यह एक्टेंशन पूरी तरह से एलिवेटेड है। पर इतने डेडलाइन मिस होने के बावजूद नम्मा मेट्रो का ग्रीन लाइन एक्सटेंशन जुलाई में भी क्यों शुरू नहीं हो रहा है? कब तक इसके शुरू होने की संभावना जतायी गयी है?

bangalore metro green line extension

Hindustan Times की एक रिपोर्ट में बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अभी तक इस रूट पर सभी मशीनों और संरचनाओं की फाइनल टेस्टिंग होनी बाकी है। इस वजह से ही ग्रीन लाइन मेट्रो के 3.7 किमी लंबे स्ट्रेच को जुलाई में शुरू करने का फैसला फिलहाल ठंडे बस्ते में डाला गया है।

बता दें, इस एलिवेटेड एक्सटेंशन स्ट्रेच का निर्माण वर्ष 2017 में शुरू हुआ था जिसके 2019 में ही खत्म हो जाने की उम्मीद थी। लेकिन 2019 के अंत से विश्व में फैली कोविड-19 अतिमारी की वजह से नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन एक्सटेंशन स्ट्रेच ने अपना पहला डेडलाइन मिस कर दिया। बैंगलोर मेट्रो के ग्रीन लाइन के दक्षिण एक्टेंशन पर मेट्रो का संचालन जनवरी 2021 में शुरू कर दिया गया था। मदावरा तक जब ग्रीन लाइन मेट्रो का संचालन शुरू कर दिया जाएगा तो नम्मा मेट्रो के ग्रीन लाइन की कुल लंबाई 33 किमी की हो जाएगी।

BMRCL के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ट्रैक का काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि 2 महीनों के अंदर इस लाइन की टेस्टिंग का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रायल रन और कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी की जांच के बाद आम यात्रियों के लिए इस लाइन को सितंबर के अंत तक शुरू कर दिया जाएगा।

बैंगलोर के नम्मा मेट्रो ग्रीन लाइन के नगासंद्रा से मदावरा स्ट्रेच पर 3 मेट्रो स्टेशन बनाए गये हैं : 1) मंजुनाथनगर, 2) चिक्काबिदरकल्लु और 3) मदावरा। इस स्ट्रेच के शुरू हो जाने से टुमकुरु रोड पर स्थित बैंगलोर इंटरनेशन एग्जिबिशन सेंटर (BIEC) तक पहुंचना पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान बन जाएगा। ग्रीन लाइन मेट्रो के इस स्ट्रेच पर मेट्रो का संचालन शुरू होने के बाद मंजुनाथनगर, चिक्काबिदराकल्लु, मदावरा, टुमकुरु रोड, अंचेयापल्या और जिंदल नगर इलाकों में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होने वाली है। वर्तमान में इन इलाकों से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन की दूरी करीब 5 किमी है।

More News

    Read more about: bangalore metro karnataka
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+