Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अच्छी खबर! बेंगलुरु मेट्रो का किराया 30% तक हो चुका है कम, कहा BMRCL ने

अच्छी खबर! बेंगलुरु मेट्रो का किराया 30% तक हो चुका है कम, कहा BMRCL ने

बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का किराया पिछले दिनों ही बढ़ाया गया था, जिसे लेकर आम लोगों ने काफी असंतोष व्यक्त किया था। नया किराया लागू होने के बाद बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो देश भर में सबसे अधिक महंगी मेट्रो सेवा बन गयी थी। रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों ने मेट्रो में किराए की वृद्धि को असामान्य (Abnormal) करार दिया था, जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के MD से किराए को लेकर फिर से सोचने और किराए को कुछ कम करने का अनुरोध किया था।

मीडिया रिपोर्ट में BMRCL के हवाले से दावा किया है कि लगभग 30 प्रतिशत मेट्रो का किराया तुरंत घटा दिया गया है, जिसे लागू भी कर दी गयी है।

bangalore namma metro fare hike

क्या घट गया है मेट्रो का किराया?

India Today की मीडिया रिपोर्ट में BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) महेश्वर राव के हवाले से दावा किया गया है कि जनता की नाराजगी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो का किराया लगभग 30% कम कर दिया गया है, जिसे गुरुवार से ही लागू कर दिया गया है। इस मामले में मीडिया से बात करते हुए राव ने कहा कि जनता से हमें कुछ प्रतिक्रियाएं मिली थी।

बुधवार और गुरुवार को बोर्ड के साथ हमारी बैठक हुई, जिसमें इस बारे में विस्तार से चर्चा भी की गयी। फेयर फिक्सेशन कमेटी के सुझावों को मद्देनजर रखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि वे किराए में कुछ परिवर्तन करने में सक्षम हैं और जिन जगहों पर किराया असामान्य लग रहा है उन्हें सुधारा जाएगा।

उन्होंने बताया कि हम मेट्रो का किराया कुछ कम करने में सक्षम होंगे, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि किराए में असामान्य वृद्धि की शिकायत कर रहे यात्रियों को किराए में लगभग 30-45 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट में राव के हवाले से यह भी बताया गया कि मेट्रो के किराए में कम से कम 30 प्रतिशत की कमी को आज (गुरुवार) से ही लागू कर दिया जा रहा है।

BMRCL के MD राव ने कहा कि हमारे लिए यात्रियों की सुविधा ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। किराए में वृद्धि का जो भी फैसला लिया गया था वह फेयर फिक्सेशन कमेटी के सुझावों के आधार पर ही लिया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि हम जो भी फैसले लेते हैं, वह यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही लेते हैं।

बता दें, पिछली 9 फरवरी को बेंगलुरु मेट्रो के नए किराए को लागू किया गया था, जिसके बाद आम लोगों के पॉकेट पर दबाव काफी बढ़ गया था। नया किराया लागू होने के बाद बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का न्यूनतम किराया तो ₹10 ही रहा लेकिन अधिकतम किराया एक झटके में ₹60 से सीधा ₹90 पर पहुंच गया। इस वजह से बेंगलुरु मेट्रो देश भर के प्रमुख शहरों में चलने वाली सभी मेट्रो में सबसे अधिक महंगी बन गयी। हालांकि BMRCL का दावा था कि मेट्रो के किराए में अधिकतम 45% की वृद्धि हुई है लेकिन मेट्रो से होकर सफर करने वाले यात्रियों का दावा है कि कुछ-कुछ स्टेशनों के बीच मेट्रो के किराए में 110% तक की वृद्धि की गयी है।

More News

    Read more about: bangalore metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+