Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर के 2 मेट्रो स्टेशनों पर लगाएं जा सकते हैं प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, कौन-कौन से स्टेशन?

बैंगलोर के 2 मेट्रो स्टेशनों पर लगाएं जा सकते हैं प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, कौन-कौन से स्टेशन?

बैंगलोर के नम्मा मेट्रो में पहली बार ऐसा होने वाला है जब मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगाने के बारे में विचार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट में बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) सूत्रों के हवाले से किये गये दावे के अनुसार बैंगलोर मेट्रो के दो अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (PSD) लगाने का फैसला लिया गया है।

हालांकि दावा किया गया है कि BMRCL ने किसी भी स्टेशन पर PSD लगाने की योजना से इंकार किया है।

metro station psd

MoneyControl की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से किये गये दावे के अनुसार BMRCL ने नदप्रभु केम्पेगौड़ा स्टेशन, मैजेस्टिक और सर एम विश्वरैया स्टेशन, सेंट्रल कॉलेज पर PSD लगाने की योजना बनायी गयी है। बता दें, मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगाए जाने वाले PSD प्लेटफार्म और ट्रैक के बीच यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसकी वजह से कई बार यात्री अपनी जान को जोखिम में डालकर मेट्रो ट्रेन की गतिविधि का पता लगाने या जान लेने की कोशिश करते हैं या अपनी जान देने के इरादे से मेट्रो के सामने कूदने की कोशिश अथवा दुर्घटनावश ट्रैक पर गिर जाने जैसी घटनाओं पर लगाम लगाया जा पाता है।

PSD मेट्रो स्टेशनों के प्लेटफार्म पर लगे कांच के दरवाजे होते हैं, जो मेट्रो ट्रेन के दरवाजों के साथ तालमेल बैठाकर ही खुलते और बंद होते हैं। किसी भी मेट्रो ट्रेन के प्लेटफार्म पर पूरी तरह से रुक जाने के बाद ही PSD खुलते हैं और मेट्रो के दरवाजे बंद होने के साथ ही PSD भी बंद हो जाते हैं। दिल्ली, चेन्नई मेट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशन और कोलकाता मेट्रो के एक कॉरिडोर में PSD लगाए हुए हैं।

psd at delhi metro

बैंगलोर का मैजेस्टिक मेट्रो स्टेशन पर्पल और ग्रीन लाइन का इंटरचेंज स्टेशन है जो काफी व्यस्त मेट्रो स्टेशन माना जाता है। इस मेट्रो स्टेशन के आसपास कई शैक्षणिक संस्थान, कोर्ट आदि की मौजूदगी इस मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को बढ़ा देती है। बता दें, सिर्फ 3 जुलाई को इस स्टेशन से होकर करीब 2.2 लाख यात्रियों ने आवाजाही की थी। वहीं उस दिन सर एम विश्वरैया स्टेशन, सेंट्रल कॉलेज से होकर 28,591 यात्री अपने-अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुआ थे।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए एक उच्चाधिकारी ने बताया कि इन दोनों स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगाने का फैसला लिया गया है। उक्त अधिकारी ने बताया कि इस स्टेशन से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर ही दूसरे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशनों पर भी PSD लगाए जाएंगे। इससे पहले फरवरी 2024 में मैजेस्टिक स्टेशन के प्लेटफार्म पर अस्थायी रूप से रेलिंग लगायी गयी थी।

स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी, जिस वजह से यहां सिक्योरिटी रेलिंग लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन अब बढ़ती भीड़ के मद्देनजर स्टेशन के प्लेटफार्म पर PSD लगाने का फैसला लिया गया है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+