Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Good News! बैंगलोर में नम्मा यात्री जल्द लॉन्च करेगी टैक्सी सेवा, जानिए किराया और Details

Good News! बैंगलोर में नम्मा यात्री जल्द लॉन्च करेगी टैक्सी सेवा, जानिए किराया और Details

नम्मा यात्री, जीरो कमिशन ऑटो सेवा जल्द ही बैंगलोर में टैक्सी/सेवा को शुरू करने वाली है। इस बात की घोषणा नम्मा यात्री ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए किया है। हालांकि कैब सर्विस को कब से शुरू किया जाएगा, इस बाबत पोस्ट में कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

डेक्कन हेराल्ड की एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नम्मा यात्री अपनी टैक्सी या कैब सेवा को इसी सप्ताह में लॉन्च कर सकती है।

namma yatri to launch cab

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नम्मा यात्री दो तरह की कैब सेवाओं को लॉन्च करेगी। इनमें एक इको कैब सेवा होगी जो नॉन एसी टैक्सी होगी और दूसरी कॉम्फी कैब सेवा होगी, जो एसी एसयूवी कैब होगी। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में बैंगलोर में जितनी भी अन्य प्रकार की कैब और टैक्सी सेवाएं मिल रही हैं, उन सबसे नम्मा यात्री की कैब सेवा करीब ₹10 से ₹13 तक सस्ती होगी। बताया जाता है कि फिलहाल नम्मा कैब सेवा का ट्रायल रन और टेस्टिंग किया जा रहा है, जिसे इस सप्ताह के मध्य या अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

हालांकि दावा किया जा रहा है कि लॉन्च से पहले ही कुछ युजर्स के नम्मा यात्री ऐप में कैब बुकिंग का विकल्प अभी से ही दिखा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कैब उद्योग में शामिल कई ड्राईवर्स नम्मा कैब की लॉन्चिंग को एक राहत के रूप में देख रहे हैं। दरअसल, ओला व उबर आदि कैब में ड्राईवर्स के घटते इंसेंटिव की वजह से कैब ड्राईवर्स काफी निराश हैं।

ऐसे में नम्मा यात्री का जीरो कमिशन कैब लॉन्च करना उनके लिए एक बड़ी राहत की बात है। बताया जाता है कि अब तक 3500 से अधिक ड्राईवर्स इस यात्री सर्विस से जुड़ चुके हैं क्योंकि ऑटो रिक्शा की तरह नम्मा यात्री की कैब सेवा भी जीरो-कमिशन मॉडल पर ही आधारित है। उम्मीद की जा रही है कि नम्मा यात्री कैब सेवा लॉन्च होने के बाद ओला और उबर जैसे कैब सर्विसेज जो मार्केट में अपनी पकड़ अच्छी तरह से बना चुके हैं और मजबूती के साथ आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें जरूर कड़ी टक्कर देगी।

More News

    Read more about: travel bangalore
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+