Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Bangalore Power-cut : जानिए कौन से इलाके आज, 28 फरवरी को डूबेंगे अंधेरे में

Bangalore Power-cut : जानिए कौन से इलाके आज, 28 फरवरी को डूबेंगे अंधेरे में

बेंगलुरु के विभिन्न इलाकों में चल रहे मरम्मत कार्यों की वजह से पिछले कुछ समय से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। इसी क्रम में एक बार फिर 28 फरवरी को बेंगलुरु के कई इलाकों में आपातकालिन मरम्मत कार्यों की वजह से बिजली गुल रहने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बेंगलुरु इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (BESCOM) के हवाले से बताया गया है कि मरम्मत का काम कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

इस वजह से 28 फरवरी को भी शहर के कई इलाकों की बिजली गुल रहने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार 66/11 KV पद्मनाभनगर सबस्टेशन में मरम्मत कार्य किये जाएंगे। इस वजह से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच बिजली की आपूर्ति बाधित होने वाली है।

bangalore power cut on 28th feb

जिन इलाकों में 28 फरवरी को बिजली गुल रहने वाली है, उनमें शामिल हैं -

  • बनगिरीनाथर
  • जयनगर 7वां ब्लॉक
  • बनशंकरी दूसरा फेज
  • बीडीए कॉम्प्लेक्स
  • चेन्नम्मनकेरे अचुकट्टू
  • सरोजा कॉम्प्लेक्स, राजीव नगर, पद्मनाभनगर
  • यरब्नगर
  • टाटा सिल्क फार्म
  • शास्त्रीनगर
  • एस9 सबडिविजन परिसर
  • 9वां मेन बाटा शोरुम और आसपास के इलाके

*news24online की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के आधार पर

इससे पहले 18 फरवरी और 23 फरवरी को भी बेंगलुरु के 50 से ज्यादा अलग-अलग इलाकों में मरम्मत कार्यों की वजह से बिजली काटी गयी थी। BESCOM की तरफ से आम लोगों से अपील की गयी है कि वे अपनी रोजमर्रा के कामकाज की योजना बनाते समय बिजली की आपूर्ति के बंद रहने की बात को जरूर ध्यान में रखें, ताकि आखिरी समय में किसी भी तरह की समस्या में न पड़ना पड़े।

अगर कल (28 फरवरी) को आपके भी इलाके में बिजली गुल रहने वाली है, तो सुबह 10 बजे से पहले अपना मोबाइल और लैपटॉप पूरी तरह से जरूर चार्ज कर लें। और हां, आवश्यकता होने पर पानी की टंकी को भरने के लिए मोटर भी चला लें, जिससे दोपहर के 1 बजे तक कोई समस्या खड़ी न हो।

More News

    Read more about: bangalore india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+