Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बैंगलोर वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, 12 जुलाई तक रहेगा लागू

बैंगलोर वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की विशेष एडवाइजरी, 12 जुलाई तक रहेगा लागू

बैंगलोर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क जाम होने की आशंका है। इस वजह से बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है, जो अगले 12 जुलाई तक जारी रहेगा। पनाथुर रेलवे ब्रिज अंडरपास पर जारी निर्माण कार्य की वजह से 9 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक यातायात बाधित होने की पूरी संभावना है।

इसके मद्देनजर बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपनी यात्रा से संबंधित योजनाएं बनाने की सलाह दी है ताकि बेवजह जाम में फंसकर काम पर जाने में उन्हें देरी न हो।

bangalore traffic advisory

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे ब्रिज अंडरपास निर्माण कार्य की वजह से 9 जुलाई की आधी रात से 12 जुलाई 2024 तक पनाथुर दीन्ने से पनथुर रेलवे ब्रिज की तरफ सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रहेगा। यह क्षेत्र व्हाइटफिल्ड ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।

वैकल्पिक रूट

ट्रैफिक के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस की तरफ से वैकल्पिक रूट्स के बारे में भी जानकारी दी गयी है। जो वाहन पनाथुर और कुंडलहल्ली से पनाथुर दीन्ने की ओर आने वाले वाहन गुंजुर पलया रोड से बलगेरे मेन रोड वाया सिल्वर ओक रोड की ओर जा सकते हैं। पनाथुर की तरफ से पनाथुर दीन्ने की तरफ जाने वाले वाहनों को बलगेरे मेन रोड से सिल्वर ओक होते हुए गुनजुर पलया रोड की ओर जाने की सलाह दी गयी है। इससे निर्माण कार्य के समय ट्रैफिक के बहाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

साथ ही बैंगलोर की ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से इस दौरान सहयोग करने का अनुरोध किया है जिससे सभी को कम से कम परेशानी हो और रेलवे का यह प्रोजेक्ट निर्धारित समय में बिना किसी समस्या के पूरा किया जा सकें।

निर्माण कार्य के कारण, व्हाइटफील्ड ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में पनाथुर दिन्ने से पनाथुर रेलवे ब्रिज तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान सुरक्षा और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए ये उपाय महत्वपूर्ण हैं। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और दिए गए निर्देशों का पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है।

सार्वजनिक सलाह

जनता को स्थानीय समाचार चैनलों और पुलिस विभाग से सोशल मीडिया अपडेट के माध्यम से वास्तविक समय की यातायात जानकारी से अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। बताया जाता है कि निर्माण का यह चरण दीर्घकालिक लाभों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जिसमें यात्रा का समय कम होना और पूरा होने के बाद बेहतर सड़क सुरक्षा शामिल है। अधिकारियों ने इस अस्थायी असुविधा के लिए जनता से धैर्य की अपेक्षा की है।

More News

    Read more about: bangalore traffic travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+