Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में फिर से महसूस होगा दिल्ली जैसा ठंड - तैयार रखे जैकेट, क्रिसमस के Plan पर Cyclone फेर सकता है पानी

बेंगलुरु में फिर से महसूस होगा दिल्ली जैसा ठंड - तैयार रखे जैकेट, क्रिसमस के Plan पर Cyclone फेर सकता है पानी

पिछले 2 सप्ताह से थोड़ी गर्माहट बढ़ने के बाद अब एक बार फिर से बेंगलुरु के तापमान में गिरावट दर्ज होने वाली है। 2 सप्ताह पहले बेंगलुरु में रहने वाले लोगों ने जैसे दिल्ली जैसी ठंडक और Cold Wave को महसूस किया था, ठीक वैसी ही स्थिति अब फिर से होने वाली है। अगर आपने अपना जैकेट पैक करके उसे फिर से अलमारी के सबसे ऊंचे वाले शेल्फ में रख दिया है, तो जैकेट को नीचे उतारने के लिए तैयार रहें। क्यों?

क्योंकि बेंगलुरु में बदलने वाला है मौसम। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी में इस साल क्रिसमस पर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। अगर ऐसा होता है, तो इससे बेंगलुरु भी अछुता नहीं रहेगा।

bangalore weather

चेन्नई के क्षेत्रिय मौसम विभाग (RMC) ने अगले कुछ दिनों तक मौसम का अनुमान लगाया है। इसके मुताबिक तमिलनाडु व पुडुचेरी के तटवर्तीय इलाकों में चक्रवाती तूफान आने की आशंका जतायी है। इसके साथ ही तटवर्तीय इलाकों के मौसम में होने वाले बदलावों के लिए भी तैयार रहने के लिए का है।

RMC के अनुसार चेंगलपट्टु, विलुप्पुरम, कड्डालोर और पुडुचेरी में 24 दिसंबर को बारिश होने का अनुमान लगाया था। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल इलाकों में 25 दिसंबर को भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। यह स्थिति अभी ही खत्म नहीं होने वाली है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 से 28 दिसंबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। मौसम की यह स्थिति बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपश्चिम हिस्से में बन रहे चक्रवाती तूफान, जो तमिलनाडु के उत्तरी और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तटवर्तीय इलाकों के पास है, की वजह से उत्पन्न हो रही है। बताया जाता है कि इस सिस्टम की वजह से बताए गये जगहों में अतिरिक्त बारिश होने की संभावना है।

tamilnadu cyclone alert

कौन-कौन सी जगहों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने जिन जगहों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है, उनमें शामिल है -
तमिलनाडु का चेन्नई, कड्डालोर, नागापट्टनम, एन्नोर, कट्टुपल्ली, पुडुचेरी और कराईकल। बता दें, इससे पहले 29 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के बीच में ही चक्रवाती तूफान फेंजल की वजह से भारी बारिश हुई थी। भारी बारिश की वजह से आयी बाढ़ में लगभग 12 लोगों की जान चली गयी थी और 211139 हेक्टेयर में फैली उपजाऊ भूमि को काफी नुकसान पहुंचा था।

क्रिसमस पर योजनाएं बनाए संभल कर

इतनी देर से हो गयी तमिलनाडु, चेन्नई, कराईकल और पुडुचेरी की बात। लेकिन अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं तो क्रिसमस के दिन घूमने जाने का प्लान बनाते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें। हल्की सी बारिश होने पर भी बेंगलुरु में सड़कों पर रेंगती गाड़ियां भी रुक जाती हैं। जाम जैसी परेशानी बेंगलुरु वालों के लिए आम है, लेकिन बारिश के दिनों यह सिरदर्द बन जाती है।

1 घंटे का सफर तय करने में कई बार 4 से 5 घंटे का वक्त लग जाता है। तो अगर आप क्रिसमस के दिन घूमने निकलने की योजना बना रहे हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखें कि एक बार बारिश शुरू हो गयी तो फिर जाम में आपको फंसने या देर से घर लौटने से आपको कोई नहीं बचा सकेगा। इसलिए क्रिसमस में घूमने जाने की योजना बनाते समय उन इलाकों को अपने प्लान से बाहर निकाल दें, जहां सबसे ज्यादा जाम लगते हैं।

More News

    Read more about: bangalore tamilnadu cyclone
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+