Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में महाशिवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए, जानिए कहां?

बेंगलुरु में महाशिवरात्रि से पहले माता वैष्णो देवी मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले गए, जानिए कहां?

महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले बेंगलुरु में माता वैष्णो देवी के पहले मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिये गये हैं। माता वैष्णो देवी का यह नया मंदिर बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिवोहम मंदिर में बनाया गया है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बेंगलुरु का शिवोहम मंदिर 65 फीट ऊंचे भगवान शिव की मूर्ति की वजह से काफी लोकप्रिय है।

अब शिवोहम शिव मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के भी दर्शन हो सकेंगे। यह बेंगलुरु में अध्यात्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहर के अंदर ही लोगों के लिए शांति पाने की एक नई जगह के तौर पर उभरेगा।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि से ठीक एक दिन पहले शिवोहम शिव मंदिर में माता वैष्णो देवी मंदिर और सनातन धर्म यात्रा का आयोजन करने का अपना एक अलग ही महत्व है। बताया जाता है कि रोजमर्रा की भागदौड़ के बीच जो लोग भगवान के सामने बैठकर कुछ समय की शांति और तनावमुक्त रहना चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प बनकर उभरने वाला है।

महाशिवरात्रि से पहले इस मंदिर का उद्घाटन इसे और भी खास बना देता है। इस मंदिर में आयोजित होने वाला सनातन धर्म वैष्णो देवी यात्रा, जम्मू के रियासी जिले में मौजूद माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा जैसा ही अनुभव करवाएगा।

इस यात्रा के माध्यम से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी धाम की वास्तविक यात्रा का अनुभव कर सकेंगे और इसके लिए उन्हें बेंगलुरु छोड़कर से बाहर जाने की भी जरूरत नहीं होगी।

शिवोहम शिव मंदिर में माता वैष्णो देवी के मंदिर के उद्घाटन के साथ ही AiR-Atman in Ravi, जिन्होंने शिवोहम शिव मंदिर की परिकल्पना की थी, ने अपनी पुस्तक सनातन के माध्यम से मोक्ष (Moksha Through Sanatan Dharma) का भी विमोचन किया। यह किताब पढ़ने वाले को सनातन धर्म की गहाराईयों के बारे में बताता है, जिससे व्यक्ति को अध्यात्म के मार्गों को ढूंढने में आसानी होती है।

बता दें, शिवोहम शिव मंदिर बेंगलुरु के पुराने एयरपोर्ट रोड पर मौजूद है, जहां महाशिवरात्रि पर विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। यहां भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में किया गया है। इस मंदिर में आयोजित होने वाले वैष्णो देवी सनातन धर्म यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को त्रिकुट पर्वत पर चढ़ाई और माता वैष्णो देवी की गुफा में प्रवेश कर पिंडी दर्शन का अनुभव करवाया जाएगा, जो बड़ा ही वास्तविक होने वाला है।

More News

Read more about: bangalore temple
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+