Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में KIA ने जारी की एयरो इंडिया शो के लिए एयरपोर्ट बंद होने की संशोधित एडवाइजरी, जाने बदला हुआ समय

बेंगलुरु में KIA ने जारी की एयरो इंडिया शो के लिए एयरपोर्ट बंद होने की संशोधित एडवाइजरी, जाने बदला हुआ समय

बेंगलुरु में इसी सप्ताह से शुरू होने वाला है एयरो इंडिया शो। इस वजह से 5 फरवरी से केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) पर कमर्शियल विमानों को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है। हालांकि ये एडवाइजरी दूसरी बार जारी की गयी है। 5 फरवरी से 14 फरवरी के बीच KIA पर कर्मशियल विमान सेवाओं के प्रभावित होने की संशोधित एडवाइजरी एयरपोर्ट प्रबंधन की तरफ से जारी की गयी है।

हालांकि अभी भी विमान सेवाएं 5 से 14 फरवरी 2025 तक ही प्रभावित रहेंगी या यूं कहें, KIA एयरपोर्ट दिन के कुछ निर्धारित समय के लिए 5 से 14 फरवरी तक बंद किया जाएगा। लेकिन एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करने के समय में परिवर्तन किया गया है।

bangalore airport clouser for aero india show

मीडिया रिपोर्ट्स में किये गये दावों के मुताबिक एयरपोर्ट पर कर्मशियल विमानों को नियंत्रित करने के समय में बदलाव करने की वजह प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ मेला 2025 है। बेंगलुरु से प्रयागराज जाने वाले विमानों में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री महाकुंभ के लिए उड़ान भर रहे हैं। इसलिए महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही KIA को बंद करने के समय में बदलाव करने का फैसला लिया गया है।

बता दें, एयरो इंडिया शो 2025 का आयोजन बेंगलुरु के येलहंका में मौजूद एयर फोर्स स्टेशन में 10 से 14 फरवरी तक होने वाली है, जिसमें रक्षा तकनीक से संबंधित कई विमानों के परफॉर्मेंस दिखाई जाएंगी।

कब बंद होगा बेंगलुरु का एयरस्पेस?

5 और 6 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक

7 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दिन में 11 बजे तक
  • दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक

8 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 3 से शाम 4.30 बजे तक

9 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दिन में 11 बजे तक

10 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9 से दिन में 11.30 बजे तक
  • दोपहर 2.30 से दोपहर 3.30 बजे तक

11 और 12 फरवरी 2025 :

  • दोपहर 12 से 2.30 बजे तक

13 और 14 फरवरी 2025 :

  • सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक
  • दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे तक

इसके साथ ही एयरो इंडिया शो 2025, जो बेंगलुरु के येलहंका एयर बेस पर 10 से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाला है, की वजह से बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से एयर बेस से 13 किलोमीटर के दायरे में मांस-मछली की दुकानों व रेस्तरां को बंद करने का फैसला लिया है।

यह बैन 23 जनवरी से 17 फरवरी तक लागू रहेगा। बताया जाता है कि मांस-मछली और मांसाहार जैसे व्यंजन परोसने की वजह से वहां मांसभक्षी पक्षियों का मंडराना बढ़ जाएगा। इस वजह से एयरो इंडिया शो में हिस्सा लेने वाले विमानों से टकराने से दुर्घटना और पक्षियों की मृत्यु की आशंका बढ़ जाएगी।

More News

Read more about: bangalore airport flight
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+