Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »रविवार को बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की सेवाएं शुरू होगी सुबह 5 बजे से

रविवार को बेंगलुरु नम्मा मेट्रो की सेवाएं शुरू होगी सुबह 5 बजे से

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने कल यानी 23 मार्च (रविवार) को सुबह 5 बजे से मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। यह फैसला खासतौर पर बिदादी हाफ मैराथन (Bidadi Half Marathon) में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को ध्यान में रखकर ही लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे से शुरू होती हैं, लेकिन रविवार को बेंगलुरु के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं 2 घंटा पहले यानी सुबह 5 बजे से ही शुरू होंगी। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ स्टेशनों पर तो मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे से ही शुरू कर दी जाएंगी।

bangalore namma metro

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आमतौर पर जहां बेंगलुरु के सभी 4 टर्मिनल स्टेशनों से रविवार को मेट्रो सेवाएं सुबह 7 बजे शुरू होती थी, वहीं बिदादी हाफ मैराथन को ध्यान में रखते हुए BMRCL ने कल मेट्रो सेवाओं को सुबह 5 बजे से शुरू करने का फैसला लिया है।

इसके साथ ही हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों की बातों को ध्यान में रखते हुए नदप्रभु केम्पेगौड़ा स्टेशन, मैजेस्टिक स्टेशन से चल्लगट्टा की ओर मेट्रो सेवा को सुबह 4 बजे से ही शुरू करने का फैसला लिया गया है। इससे हाफ मैराथन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मैराथन स्थल तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

BMRCL की तरफ से सभी यात्रियों को मेट्रो सेवाओं के समय में हुए परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए ही अपनी यात्रा की योजना बनाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही बताया गया है कि रात के समय सभी टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन अपने निर्धारित समय पर ही खुलेगी। उसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

हाल ही में BMRCL ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्पल लाइन पर शाम के समय 2 घंटे पहले मेट्रो सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की थी। 13 मार्च से ITPL और मैसूर रोड के बीच मेट्रो सेवाएं शाम के 5.56 बजे के बजाएं 3.56 बजे से ही मिलने लगी हैं। इस लाइन पर मेट्रो रात को 8 बजे तक हर 5 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध होती है। BMRCL का दावा है कि मेट्रो सेवाओं के समय में यह परिवर्तन खासतौर पर IT सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+