Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु के यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं इस साल मई के अंत तक हो सकती हैं शुरू!

बेंगलुरु के यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाएं इस साल मई के अंत तक हो सकती हैं शुरू!

बेंगलुरु की यलो लाइन मेट्रो (Yellow Line Metro) कॉरिडोर, जो आरवी रोड को सिल्क बोर्ड होते हुए बोम्मसांद्रा से जोड़ेगी, का निर्माण कार्य काफी समय पहले ही पूरा किया जा चुका है लेकिन अभी तक इस मेट्रो कॉरिडोर पर यात्री सेवाओं को शुरू नहीं किया जा सका है। हालांकि बेंगलुरु की नम्मा मेट्रो का कहना है कि वह पूरी कोशिश कर रहा है ताकि मेट्रो को पूर्व निर्धारित समय पर ही शुरू किया जा सकें।

बेंगलुरु के 19.15 किमी लंबे यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने का पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इसके अभी तक शुरू नहीं हो पाने की प्रमुख वजह यलो लाइन के लिए मेट्रो के रेक का अभाव है।

bangalore metro yellow line

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) को मात्र 2 ट्रेन सेट ही मिले हैं, जिसमें 6 कोच है। हालांकि यलो लाइन मेट्रो को मई के अंत तक शुरू करने की नम्मा मेट्रो की कोशिशें पूरी तरह से जारी हैं। इस बारे में Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में एक कार्यक्रम को लॉन्च करते समय BMRCL के मैनेजिंग डायरेक्टर एम. महेश्वर राव ने इस बात का इशारा जरूर किया कि इस साल मई के अंत तक बेंगलुरु के यलो लाइन मेट्रो को शुरू कर दिया जा सकता है, हालांकि यह पूरी तरह से तीसरी ट्रेन सेट की डिलीवरी पर निर्भर करता है।

बताया जाता है कि BMRCL ने 16 स्टेशनों में मात्र 5 स्टेशनों को शुरू करने की योजना बनायी है, जहां सफर करने में लगभग 20 मिनट का समय लगेगा। यलो लाइन मेट्रो के शुरू होने से 20 मिनट का समय बचाने की बात करते हुए राव ने कहा कि इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से होसुर रोड पर करीब 2000 गाड़ियां कम हो जाएंगी।

इस दौरान उन्होंने कंपनियों से भी आग्रह किया कि वे मेट्रो को उन जगहों की पहचान करने में मदद करें, जहां यात्रियों की संख्या के आधार पर बेहतर पार्किंग सुविधाएं या फीडर बस की सुविधाओं को शुरू किया जा सकता है। मीडिया से बात करते हुए राव ने आगे कहा कि वे मेट्रो के फेज 2A (सिल्क बोर्ड जंक्शन-केआर पुरा) को भी जून से सितंबर 2026 के बीच शुरू करने की कोशिशें कर रहे हैं।

मीडिया से हुई खास बातचीत के दौरान राव ने कहा कि वह कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी (CMRS) को इस महीने पत्र लिखकर यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर की जांच करने के लिए कहने की योजना भी बना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सुरक्षा जांच मई के शुरुआत या मध्य तक हो सकता है, जिसके बाद मई के अंत तक 3 ट्रेन सेट के साथ यलो लाइन को खोल दिया जा सकता है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिन 5 स्टेशनों पर सबसे पहले यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर को शुरू करने की योजना बनायी जा रहा है, उनमें शामिल होंगे -

  • आरवी रोड
  • जयदेव अस्पताल
  • सिल्क बोर्ड
  • इंफोसिस
  • बोम्मासांद्रा

एम. महेश्वर राव ने बताया कि पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (TRSL) में बेंगलुरु के यलो लाइन मेट्रो कॉरिडोर की तीसरी ट्रेन सेट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद की जा रही है कि 25 अप्रैल के आसपास इन्हें बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया जा सकता है जो 10-15 मई तक बेंगलुरु पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही इस मेट्रो कॉरिडोर की चौथी ट्रेन सेट को बनाने के लिए TRSL के पास चीन से बाहरी आवरण पहुंच चुका है और 5वीं ट्रेन सेट का बाहरी आवरण भी रवाना हो चुका है।

6वीं ट्रेन सेट का बाहरी आवरण भी चीन से जल्द ही रवाना कर दिया जाएगा। बाहरी आवरण में सभी चीजों को फिट करने में लगभग 45 दिनों का समय लगता है और बाकी अन्य चीजों के निर्माण में करीब 30 दिनों का समय लग जाता है। उम्मीद की जा रही है कि यलो लाइन मेट्रो की चौथी ट्रेन सेट जून-जुलाई तक बनकर तैयार हो जाएगी।

More News

    Read more about: bangalore metro travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+