Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु से हैदराबाद के रूट पर TGSRTC दे रहा है बस की टिकट पर छूट, जानिए Details

बेंगलुरु से हैदराबाद के रूट पर TGSRTC दे रहा है बस की टिकट पर छूट, जानिए Details

अगर आप हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच अक्सर बस से यातायात करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। यात्रियों पर टिकट के शुल्क का अतिरिक्त दबाव कम करने के उद्देश्य से हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TGSRTC) ने छूट देने का फैसला लिया है। यह छूट उन सभी बसों पर दी जाएगी, जो हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच आते-जाते हैं।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार यूं तो हैदराबाद से बेंगलुरु के बीच बस से बड़ी संख्या में लोग आते-जाते रहते हैं लेकिन इन दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या खास तौर पर सप्ताहांत के दौरान काफी ज्यादा बढ़ जाती है।

hyderabad bus bangalore

इस बारे में Telangana Today की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद से बेंगलुरु और बेंगलुरु से हैदराबाद के बीच आने-जाने वाले बस यात्रियों को टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा TGSRTC ने की है। बताया जाता है कि यह सुविधा यात्रियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त वित्तीय दबाव को कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है।

अगर कोई यात्री हैदराबाद से बेंगलुरु तक के लिए राजधानी एसी सेवा की बस लेता है, तो टिकट पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट के बाद उसके कुल किराए में प्रति यात्री कम से कम ₹100 से ₹160 कम खर्च होंगे।

टिकटों की बुकिंग TGSRTC के आधिकारिक वेबसाइट https://tgsrtc.telangana.gov.in पर जाकर की जा सकेगी। टिकट की बुकिंग के संबंध में या टिकट की कीमत पर मिलने वाली छूट के विषय में अतिरिक्त जानकारी के लिए आप TGSRTC के कॉल सेंटर नंबर 040-69440000 या 040-23450033 पर कॉल कर सकते हैं।

क्या होगा बसों का नया किराया?

बस का प्रकार नया किराया पुराना किराया
एसी स्लीपर (बर्थ) ₹1412 ₹1569
एसी स्लीपर (सीटर) ₹1083 ₹1203

इसके अलावा राजधानी, नॉन एसी स्लीपर (सीटर), नॉन एसी सीटर व सुपर लग्जरी डिलक्स बस भी के टिकट भी घटाए हुए किराए के साथ अब उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि बस के घटाए हुए किराए का फायदा आईटी कर्मियों, विद्यार्थियों और काम के सिलसिले में जो लोग अक्सर इन दोनों शहरों के बीच आवाजाही करते हैं, उन्हें मिलने वाला है।

More News

    Read more about: hyderabad bangalore travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+